scriptचेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से मिलेंगे कई फायदे, जाने कैसे | Using glycerin on face will give many benefits, know how | Patrika News
स्वास्थ्य

चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से मिलेंगे कई फायदे, जाने कैसे

चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से मिलेंगे कई फायदे, जाने कैसे

मुंबईMay 12, 2021 / 03:04 pm

Subodh Tripathi

चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से मिलेंगे कई फायदे, जाने कैसे

चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से मिलेंगे कई फायदे, जाने कैसे

चेहरे की देखभाल करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। ग्लिसरीन का उपयोग आयली, ड्राय, नॉर्मल तीनों प्रकार की त्वचा वाले लोग कर सकते हैं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। वरन फायदा ही होता है। आज हम आपको ग्लिसरीन का उपयोग करने का तरीका भी बताएंगे और इसके फायदे भी बताएंगे।
वैसे तो लोग अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वह आपके चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। लेकिन ग्लिसरीन ऐसी चीज है जो आपके त्वचा के लिए फायदेमंद है, यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
दरअसल, ग्लिसरीन के उपयोग से त्वचा के अंदर तक ग्लिसरीन का असर होता है। इसमें कंडीशनिंग के गुण भी होते हैं। जो आपकी स्किन इरिटेशन की परेशानी को दूर करता है।

ग्लिसरीन सभी प्रकार की त्वचा वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। बेजान और रूखी त्वचा पर चमक लाने और कोमल बनाने के लिए ग्लिसरीन काफी बेहतर उपाय है। इसका रोजाना उपयोग करने से त्वचा की रंगत भी निखरती है और कई तरह के स्किन डिसीज का खतरा भी कम हो जाता है। यह चेहरे को मॉश्चराइज ओर टोन करने में भी मददगार होती है और पिंपल्स एंजिग मार्क्स कम करने में भी सहायक रहती है। इसलिए ग्लिसरीन का उपयोग करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण स्किन झुलस सी जाती है और कई बार स्किन ड्राय और बेजान हो जाती है। ऐसे में ग्लिसरीन काफी फायदेमंद होती है। फटी एड़ियों और स्कीन की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होती है। यह सूरज की तेज किरणों से स्किन को प्रोडक्ट करती हैं। इसमें गुलाब जल मिक्स करके आप स्किन पर लगा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में सॉफ्ट स्किन के लिए रोज रात को सोते समय ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। इससे स्किन साफ होती है।

रोज रात को आप एक कॉटन की मदद से अपनी आंखों के नीचे काले घेरे में ग्लिसरीन लगाएं। सुबह उठकर इसे धो लें, इससे डार्क सर्कल की समस्या से भी राहत मिलेगी।
ग्लिसरीन को आप चाहे तो चेहरे पर सीधे लगा सकते हैं। या चाहे तो किसी फेस मास्क में मिलाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं। अगर आप इसे किसी के साथ मिलाकर उपयोग करेंगे। तो रिजल्ट ज्यादा बेहतर मिलता है। अगर आप बेदाग स्किन चाहते हैं, तो नेचुरल टोनर के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।ग्लिसरीन स्किन के पीएच लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और आपकी स्किन को पोषण के साथ ही उसे बेदाग करती है। इसलिए चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। अगर आपकी स्किन आयली है, तो दिन में दो बार ग्लिसरीन को टोनर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।

Home / Health / चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से मिलेंगे कई फायदे, जाने कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो