स्वास्थ्य

13 अच्छी आदतें जो सेहतमंद रखने के साथ उम्र भी बढ़ातीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हर वर्ष 07 अप्रेल को वल्र्ड हैल्थ डे मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है ‘बिल्डिंग अ फेयरर, हैल्दियर वल्र्ड।’ आज जानते हैं उन 13 अच्छी आदतों के बारे में जो न केवल हमें स्वस्थ रखती हैं, बल्कि हमारी उम्र को भी बढ़ाती हैं।

Apr 07, 2021 / 12:15 pm

Hemant Pandey

13 अच्छी आदतें जो सेहतमंद रखने के साथ उम्र भी बढ़ातीं

1. ज्यादा खाने से बचें
कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग अधिक खाते हैं उनकी उम्र कम होती है। सामान्य डाइट से 20-30% कम कैलोरी लेने से बेली फैट और मोटापा कम होता है। बीमारियां घटने से उम्र भी बढ़ती है।
2. सूखे मेवे खाएं
इनमें फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, सभी प्रकार के खनिज व लवण होते हैं। इनसे कैंसर, मोटापा, मधुमेह, मेटाबॉलिक डिजीज आदि से बचाव होता है। एक अध्ययन के अनुसार एक-दो मु_ी सूखे मेवे रोज खाने से असमय मृत्यु का खतरा 39 % तक कम होता है। 27त्न तक महिला रोग भी कम होते हैं।
3. अल्कोहल न लें
अल्कोहल लेने की आदत हृदय, किडनी, लिवर, पैंक्रियाज से जुड़े रोगों को बढ़ाती है। जो लोग अधिक मात्रा में लेते हैं, उसे एक तिहाई करने पर 18% तक उनमें असमय मृत्यु का खतरा कम होता है। इसलिए इसे बिल्कुल न लें।
4. एक चम्मच हल्दी रोज
इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीएजिंग, एंटी-एलर्जी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसमें करक्यूमिन नामक तत्त्व होता है जो शरीर में सूजन कम करता है। यह कैंसर तक रोकता है। एक चम्मच यानी पांच ग्राम की मात्रा रोज लेने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन हल्दी की शुद्धता जांच लें।
5. तनाव से बचें
तनाव-अवसाद का सीधा संबंध अच्छी सेहत और अधिक उम्र से है। इन रोगियों में दूसरी बीमारियों और असमय मृत्यु का खतरा 42% तक बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए सकारात्मक रहें। ऐसी सोच वाले लोगों की उम्र 8-10 वर्ष तक बढ़ जाती है। कोई दवा अपने मन से न लें।
6. शाकाहार को अपनाएं
कई शोधों के अनुसार शाकाहारी व संतुलित खाना खाने से कैंसर, हार्ट डिजीज, डिप्रेशन, मेटाबॉलिक डिजीज और मस्तिष्क रोगों और 12-15% तक असमय मृत्यु खतरा घटता है। इससे 50% तक कैंसर, हार्ट, किडनी और हार्मोन रोग कम होते हैं। बासी, जंक-फास्ट फूड खाना खाने से बचें।
7. पर्याप्त नींद लें
7-8 घंटे की नींद हर वयस्क के लिए जरूरी है। बच्चे थोड़ा ज्यादा सोते हैं। नींद में शरीर नुकसान हुईं कोशिकाओं की मरम्मत करता है। कई अध्ययन के अनुसार एक घंटे की नींद कम होने से 12% तक असमय मृत्यु और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
8. धूम्रपान से दूर रहें
स्मोकिंग करने वालों की उम्र 10 वर्ष तक घट जाती है। ऐसे लोगों में असमय मृत्यु का खतरा तीन गुना अधिक रहता है। 35 वर्ष की उम्र में स्मोकिंग छोडऩे से 8.5 वर्ष तक उम्र बढ़ जाती है। जो लोग 60 वर्ष में छोड़ते हैं उनकी उम्र 3.5 वर्ष बढ़ती है। स्मोकिंग जब भी छोड़ते हैं तभी से लाभ मिलता है।
9. खुश रहें
कई अध्ययनों में पुष्टि हो चुकी है कि जो लोग खुश रहते हैं वह अपने अन्य साथियों की तुलना में जीवनकाल 18त्न तक अधिक होता है। युवा अवस्था में खुश रहने वाले लोगों को बुढ़ापे में बीमारियां कम होती हैं।
10. सामाजिक बनें
कई शोधों में कहा गया है कि जो लोग सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं उनकी उम्र 50त्न तक बढ़ जाती है। इससे उनमें सकारात्मकता आती है। दिमाग के हार्मोन संतुलित रहते हैं। हार्ट डिजीज आदि भी कम होती है। सामाजिकता से इम्युनिटी के साथ जीवन भी बढ़ता है।
11. अनुशासित रहें
अनुशासित, लक्ष्य तय करने और ईमानदारी से काम करने वाले लोगों में तनाव नहीं होता है। इससे वे स्वस्थ भी रहते हैं और उनकी उम्र अधिक रहती है। ऐसे लोगों को बुढ़ापे में भी कम बीमारी होती है। इनमें 11त्न तक असमय मृत्यु का खतरा कम होता है।
12. नियमित व्यायाम करें
करीब 15 मिनट रोज योग-व्यायाम करने वालों की उम्र तीन साल तक बढ़ जाती है। इससे 4% तक असमय मृत्यु का खतरा कम होता है। सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करने वालों में 22% तक असमय मृत्यु का खतरा कम होता है। सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम जरूर करें।
13. तरल चीजें लेते रहें
कम मात्रा में लिक्विड जैसे पानी, छाछ, नारियल पानी लेने से भी बीमारियां होती हैं। पेट-हार्मोन से जुड़े रोगों का खतरा 20-30% तक बढ़ जाता है। लेकिन चाय-कॉफी दो कप से अधिक न पीएं।
डॉ. विनय सोनी, सीनियर फैमिली फिजिशियन, जयपुर
डॉ. सुनील वर्मा, सीनियर फिजिशियन, लखनऊ

Home / Health / 13 अच्छी आदतें जो सेहतमंद रखने के साथ उम्र भी बढ़ातीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.