scriptरोहतक से दंडवत यात्रा कर खाटू जा रहा रेलवे का अधिकारी | Railway officer going to Khatu traveling from Rohtak to Dandavat | Patrika News
हिसार

रोहतक से दंडवत यात्रा कर खाटू जा रहा रेलवे का अधिकारी

नवीन भारतीय रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है।

हिसारDec 13, 2019 / 05:07 pm

Chandra Prakash sain

रोहतक से दंडवत यात्रा कर खाटू जा रहा रेलवे का अधिकारी

रोहतक से दंडवत यात्रा कर खाटू जा रहा रेलवे का अधिकारी

रोहतक/गुढागौडज़ी. न पथरिली राह की चिंता न मौसम की, बस दिल में श्याम को पाने की इच्छा। इसी मनोकामना के साथ निकला रेलवे का ये अधिकारी दंडवत यात्रा पर निकला है। यह श्याम भक्त हरियाणा के रोहतक से खाटूधाम की दंडवत यात्रा कर रहा है। यह यात्रा इन दिनों क्षेत्र के लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक जिले के सीसर खास गांव निवासी नवीन जाट इन दिनों गुढ़ागौडज़ी की सड़क पर दंडवत यात्रा करते हुए नजर आ रहा है। नवीन 29 अक्टूबर को दंडवत यात्रा कर खाटूश्यामजी, सीकर के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार को गुढागौडज़ी के पास पहुंच गया। खाटूधाम पहुंचने में अभी करीब एक महीना और लगेगा। नवीन भारतीय रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। नवीन ने बताया कि जिनके हौसले बुलंद होते है उनकी राह भी श्याम आसान कर देता है। इस दंडवत यात्रा के लिए प्रभु ही शक्ति दे रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो