हिसार

गर्लफ्रेंड के सामने ही दोस्त ने खोला 2 लड़कियों को डेट करने का राज, खौफनाक तरीके से लिया बदला

गर्लफ्रेंड के सामने अपना राज खुलने से युवक इस कदर नाराज हो गया कि (Youth Shoot His Friend On Disclosed His Affairs In Front Of GF In Bahadurgarh Haryana) (Haryana News) (Hisar News) (Youth Shoot His Friend)…

हिसारJul 11, 2020 / 08:17 pm

Prateek

गर्लफ्रेंड के सामने ही दोस्त ने खोला 2 लड़कियों को डेट करने का राज, खौफनाक तरीके से लिया बदला

(हिसार): दो-दो लड़कियों को एक साथ डेट कर रहे युवक ने बड़ी ही खतरनाक घटना को अंजाम दे दिया है। गर्लफ्रेंड के सामने अपना राज खुलने से नाराज युवक ने अपने दोस्त के सिर में ही गोली मार दी। बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें
Brazil: महामारी से मरने वालों की संख्या 70 हजार से अधिक पहुंची, भारत में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज

यह घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। दरअसल शुक्रवार रात शहर के एक होटल में युवक युवतियों का एक ग्रुप पार्टी कर रहा था। कमरे में जाम छलक रहे थे और लड़के लड़की अपनी पार्टी में मश्गूल थे। इस पार्टी में बहादुरगढ़ की लालचंद कॉलोनी निवासी अरिहंत और सोनीपत के सैदपुर गांव का प्रदीप भी झूम रहे थे। इसी बीच इन दोनों में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें
जेठ के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं महिला, नाराज बेटे ने कर दिया कांड

अरिहंत ने प्रदीप की गर्लफ्रेंड के सामने उसके काले चिट्ठे खोल दिए। अरिहंत ने बता दिया कि प्रदीप का दूसरी लड़की के साथ भी चक्कर है। इससे प्रदीप आग बबूला हो गया। वह वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद अपने साथ पिस्टल लेकर दोबारा आ गया। उसने अरिहंत के सिर में गोली मार दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें
Weather Forecast: North India में उमस से मिलेगी राहत, जानें किन इलाकों में है बारिश के आसार

घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे परिजन शनिवार को दिल्ली ले गए। इधर सेक्टर-6 थाना से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल के ब्यान पर ही मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पार्टी में उपस्थित लड़कियों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Hisar / गर्लफ्रेंड के सामने ही दोस्त ने खोला 2 लड़कियों को डेट करने का राज, खौफनाक तरीके से लिया बदला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.