scriptबॉयफ्रेंड ओरनाल्डो के बच्चे की मां बनने जा रही हैं अमेरिकन पॉप सिंगर कैटी पेरी, वीडियो सॉन्ग के जरिए फैंस को दी खुशखबरी | American Famous Singer Katy Perry Is Pregant She Shared A Video | Patrika News
मनोरंजन

बॉयफ्रेंड ओरनाल्डो के बच्चे की मां बनने जा रही हैं अमेरिकन पॉप सिंगर कैटी पेरी, वीडियो सॉन्ग के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी ( Katy Perry ) बनने वाली है मां
नए गाने Never Worn White में बेबी बंप को दिखाती हुई आई नज़र
गाने के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

नई दिल्लीMar 06, 2020 / 02:01 pm

Shweta Dhobhal

american singer katy perry is pregant

american singer katy perry is pregant

नई दिल्ली। मशहूर अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी ( Katy Perry ) अपने शानदार गानों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। कैटी जितना अपने म्यूजिक के लिए फेमस है उतना ही वो अपने रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना ‘नेवर वॉर्न व्हाइट’ ( Never Worn White ) सॉन्ग रिलीज़ हुआ है। इस गाने को देख उनके सभी फैंस हैरान हो गए है क्योंकि वीडियो में कैटी का बेबी बंप हाई लाइट हो रहा है। वैसे इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने मां बनने की खबर को भी आनउंस कर दिया है। वीडियो में आप देखें तो कैटी अपने बेबी बंप को दिखा रही हैं। मां बनने की खबर से काफी लोग खुश तो कई लोग हैरान भी दिखाई दे रहे हैं।

katy perry

सिंगर कैटी पेरी ने रसल ब्रांड ( Rusell Brand ) संग शादी की थी। लेकिन उनका ये रिश्ता डेढ़ साल के अंदर ही टूट गया। कैटी इस वक्त मंगेतर ओरनाल्डो ( Orlando ) की बच्चे की मां बनने वाली है। लेकिन जहां कैटी का ये पहला बच्चा है तो वही उनके मंगेतर ओरनाल्डो का ये दूसरा बच्चा है। वो पहले ही 9 साल के बच्चे के पिता है। बात करें अगर कैटी के नए गाने की तो उन्होंने इस गाने में खुद के रिश्तों से डरने की बात कही है। लेकिन साथ ही में उन्होंने ये भी कहा है कि अब वो इन सब चीज़ों के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

katy perry

बता दें कि कैटी पेरी 2019 में भारत आई थी। जब वो भारत आई तो उन्होंने मीडिया के सामने नमस्ते करते हुए सभी का अभिवादन किया था। उनका ये अंदाज सभी को काफी पसंद आया था। कैटी बतौर डायरेक्टर करण जौहर ( Karan Johar ) की मेहमान बनकर भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में एक प्रोग्राम किया था। जहां पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। कैटी ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ( jacqueline fernandez ) संग काफी वक्त बिताया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी।

Home / Entertainment / बॉयफ्रेंड ओरनाल्डो के बच्चे की मां बनने जा रही हैं अमेरिकन पॉप सिंगर कैटी पेरी, वीडियो सॉन्ग के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो