scriptएवेंजर्स की सुपरहीरो टीम में शामिल होकर प्रियंका करेगी सुपर विलेन का खात्मा? यहां जानें असली सच | Avengers Endgame director Joe Russo is in talking with priyanka chopra | Patrika News
हॉलीवुड

एवेंजर्स की सुपरहीरो टीम में शामिल होकर प्रियंका करेगी सुपर विलेन का खात्मा? यहां जानें असली सच

खबर आ रही है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी एवेंजर्स के साथ जुड़ सकती हैं

मुंबईApr 02, 2019 / 11:38 am

Mahendra Yadav

Priyanka and Avengers

Priyanka and Avengers

मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। सोमवार को एवेंजर्स का हिंदी वर्जन एंथम भी जारी किया गया। बता दें कि इस गाने को आॅस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के निर्देशक जो रूसो ने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में ए.आर.रहमान से मुलाकात की। अब खबर आ रही है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी एवेंजर्स के साथ जुड़ सकती हैं। खबर है कि निर्देशक रूसो, प्रियंका चोपड़ा के साथ भी एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने जा रहे हैं।

 

क्या एवेंजर्स की सुपरहीरो टीम में शामिल होंकर प्रियंका करेगी थनोस जैसे सुपर विलेन का खात्मा? यह है असली सच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसो ने बताया कि उनकी टीम प्रियंका चोपड़ा के साथ बातचीत कर रही है और संभव है कि वे प्रियंका के साथ किसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन करें। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसो ने खुलासा करते हुए बताया कि वह प्रियंका के साथ फिल्म करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि प्रियंका मार्वल स्टूडियोज के साथ जुड़ गई हैं।

 

क्या एवेंजर्स की सुपरहीरो टीम में शामिल होंकर प्रियंका करेगी थनोस जैसे सुपर विलेन का खात्मा? यह है असली सच

दरअसल,प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसो से पूछा गया कि क्या वह किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह प्रियंका के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका किसी मार्वल सुपरहीरो के तौर पर नजर आ सकती हैं।

Home / Entertainment / Hollywood News / एवेंजर्स की सुपरहीरो टीम में शामिल होकर प्रियंका करेगी सुपर विलेन का खात्मा? यहां जानें असली सच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो