scriptप्रियंका के बाद अब दीपिका के लुक का बना मजाक, किसी ने कहा-कच्चे आम के बर्फ का गोला तो किसी ने बताया.. | Cannes 2019: Deepika Padukone Got Trolled over her look at Red carpet | Patrika News
हॉलीवुड

प्रियंका के बाद अब दीपिका के लुक का बना मजाक, किसी ने कहा-कच्चे आम के बर्फ का गोला तो किसी ने बताया..

कई बार अभिनेत्रियों को अपने लुक और ड्रेस की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है।

May 19, 2019 / 10:43 am

Mahendra Yadav

Deepika padukone

Deepika padukone

फिल्म फेस्टिवल या अन्य इवेंट में अभिनेत्रियां खूबसूरत दिखने के लिए नए-नए लुक्स आजमाती हैं। लेकिन कई बार उन्हें अपने लुक और ड्रेस की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। बता दें कि इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। ऐसे में कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इस इवेंट में शिरकत कर रही हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। इन अभिनेत्रियों ने यहां रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे।

प्रियंका के बाद अब दीपिका के लुक का बना मजाक, किसी ने कहा-कच्चे आम के बर्फ का गोला तो किसी ने बताया..
इस इवेंट से दीपिका का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इवेंट में शुक्रवार रात दीपिका दूसरी बार रेड कारपेट पर चलीं थीं। इस दौरान वह ग्रीन कलर की ड्रेस में स्मोकी आईमेकअप, न्यूड लिप्स, मीडिल पार्टेड टाइट बन और बो के साथ काफी खूबसूरत नजर आईं। लेकिन उनके लुक को लेकर कुछ लोग मजाक भी बना रहे हैं। कुछ यूजर्स दीपिका क इस गेटअप को रणवीर सिंह से इंस्पायर भी बता रहे हैं।

 

प्रियंका के बाद अब दीपिका के लुक का बना मजाक, किसी ने कहा-कच्चे आम के बर्फ का गोला तो किसी ने बताया..

एक यूजर ने लिखा,’अब लग रही हो रणवीर सिंह की वाइफ कच्चे आम फ्लेवर का बर्फ का गोला। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीपिका का गाउन वैसे ही इतना ड्रामेटिक है तो ये हेयरबैंड लगाने की जरूरत नहीं थी।’ एक और यूजर ने लिखा,’दीपिका बेहद स्टनिंग लग रही हैं पर उनकी ड्रेस लुक को खराब कर रही है हर जगह बो क्यों लगाया हुआ है।’ बता दें कि इससे पहले मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा के लुक का लोगों ने मजाक बनाया था।

Home / Entertainment / Hollywood News / प्रियंका के बाद अब दीपिका के लुक का बना मजाक, किसी ने कहा-कच्चे आम के बर्फ का गोला तो किसी ने बताया..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो