script54 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की टूटी चौथी शादी! 2 साल बाद लिया ये फैसला | Hollywood actress jennifer lopez might get divorced with ben Affleck | Patrika News
हॉलीवुड

54 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की टूटी चौथी शादी! 2 साल बाद लिया ये फैसला

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। 2022 में एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी।

मुंबईMay 21, 2024 / 09:51 pm

Swati Tiwari

जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चे में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने जीवन में 4 शादियां की थीं। अब खबर है कि एक्ट्रेस अपने चौथे पति से भी तलाक लेने वाली हैं। साल 2022 में उन्होंने एक्टर बेन एफ्लेक के साथ शादी रचाई थी।

20 साल तक एक दूसरे को किया था डेट

शादी से पहले दोनों जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 20 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। टच वीकली ने एक सोर्स के हवाले से लिखा, “बेन एफ्लेक का जेनिफर लोपेज के साथ ब्रेकअप हो गया है और वह जेनिफर के साथ जिस घर में रह रहे थे, वहां से चले गये हैं। उनका रिश्ता खत्म हो गया है। वे तलाक लेने जा रहे हैं और इसके लिए बेन को दोष नहीं देना चाहिए।” हालांकि इसे लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

एक साथ नजर आए थे कपल

रविवार, 19 मई को जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) को कार में स्पॉट किया गया था। इस दौरान जेनिफर लोपेज क्रीम कलर का टर्टल नेक स्वेटर पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ओलिव ग्रीन कलर की ट्राउजर पहनी थी। इस दौरान कपल ने मुस्कुराते हुए पैप्स को कई पोज भी दिए थे।

Hindi News/ Entertainment / Hollywood News / 54 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की टूटी चौथी शादी! 2 साल बाद लिया ये फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो