scriptशादी के 27 दिन बाद प्रियंका ने दिखाया अपना रंग, ससुराल पहुंचते ही इस खास शख्स से टूटा निक का रिश्ता | Nick Jonas Demi Lovato friendship break up due to priyanka chopra | Patrika News
हॉलीवुड

शादी के 27 दिन बाद प्रियंका ने दिखाया अपना रंग, ससुराल पहुंचते ही इस खास शख्स से टूटा निक का रिश्ता

प्रियंका और निक ने इसी महीने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में दो रीति-रिवाजों से शादी की।

मुंबईDec 29, 2018 / 09:44 am

Preeti Khushwaha

priyanka chopra nick jonas

priyanka chopra nick jonas

इस साल बॉलीवुड के कई खूबसूरत स्टार्स शादी के बंधन में बंधे हैं। जहां नवंबर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)-रणवीर सिहं (Ranveer Singh) ने शादी की। वहीं दिसंबर महीने की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) भी शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद से ही ये कपल सुर्खियों में बना हुआ है। आजकल दोनों अपना टाइम अमेरिका में ही बिता रहे हैं और काफी एन्जॉय कर रहे हैं। आए दिनों दोनों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ रही है। प्रियंका के पति निक को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस खबर को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि शादी स्टार कपल की वेडिंग के कारण निक के हॉलिवुड सिंगर डेमी लोवेटो (Demi Lovato) से रिश्ते बिगड़ गए हैं। आइये जानते हैं आगे का मामला…

nick jonas and Demi Lovato

निक को अपना सबसे दोस्त मानती थीं डेमी:
अमरीकन सिंगर डेमी लोवेटो और निक जोनस की दोस्ती को काफी अच्छा माना जाता है। वहीं जब डेमी निक के भाई जो जोनस के साथ रिश्ते में आईं और उनके बीच ब्रेकअप हुआ तब भी निक और डेमी की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा और दोनों अच्छे दोस्त बने रहे। वहीं एक इंटरव्यू में डेमी ने निक को ऐसा दोस्त बताया था जिस पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं। उन्होंने कहा था कि निक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा उनका साथ देंगे। लेकिन हाल ही में निक की शादी से डेमी को बड़ा झटका लगा है।

singer <a  href=
demi lovato and nick jonas” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/28/nick_jonas_3896820-m.jpg”>

शादी के बाद दोस्ती में आई दरार:
रिपोर्ट्स की मानें तो निक-प्रियंका चोपड़ा की शादी के कारण इस दोस्ती में दरार आ गई है। जब निक ने प्रियंका से शादी का फैसला किया था तब डेमी ने उन्हें काफी समझाया था। इन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थीं। उन्होंने निक को काफी समझाने की कोशिश की थी। लेकिन निक ने उनकी बात नहीं मानी और प्रियंका से शादी कर ली। उनकी शादी होते ही डेमी ने निक जोनस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। अब ऐसा करना तो साफ जाहिर करता है कि अब दोनों में दोस्ती नहीं है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Home / Entertainment / Hollywood News / शादी के 27 दिन बाद प्रियंका ने दिखाया अपना रंग, ससुराल पहुंचते ही इस खास शख्स से टूटा निक का रिश्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो