scriptप्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान में किया जा रहा है ये काम, 2 हजार लोग हैं शामिल… | pakistani people are against priyanka chopra | Patrika News
हॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान में किया जा रहा है ये काम, 2 हजार लोग हैं शामिल…

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक ट्वीट किया कि जय हिन्द, अपनी सेना पर गर्व है।

मुंबईMar 03, 2019 / 06:23 pm

Amit Singh

priyanka chopra

priyanka chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एयर स्ट्राइक को लेकर एक ट्वीट किया था। इसके बाद से ही यूनिसेफ के गुड विल एंबेसडर की छवि को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल की जा रही हैं। लोग यह कहते हुए प्रियंका पर निशाना साध रहे हैं कि वह युद्ध होने को लेकर उकसा रही हैं। यह कतई सही नहीं है।

pakistani people are against priyanka chopra

प्रियंका के खिलाफ इस मुद्दे पर पाकिस्तान में एक पिटीशन साइन करवाई जा रही है। इस पिटीशन पर अबतक दो हजार से ज्यादा लोगों ने साइन कर लिया है। उनका कहना है कि देसी गर्ल वार को प्रमोट कर रही हैं और शांति की बात नहीं कर रही हैं। इस वजह से उन्हें यूनिसेफ के एंबेसडर के पद से हटा देना चाहिए।

 

https://twitter.com/UKChange?ref_src=twsrc%5Etfw
pakistani people are against priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया कि जय हिन्द, अपनी सेना पर गर्व है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट को लेकर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हमाल बोला है। उन्होंने प्रियंका के इस ट्वीट पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा है कि प्रियंका इस ट्वीट को स्क्रीन शॉट लेकर रख लेना चाहिए और आगे कभी प्रियंका शांति और अहिंसा की बात करें तो उन्हें यह दिखाना चाहिए। अर्मीना ने एक नहीं कई सारे ट्वीट किए हैं। ऐसे में देखना यह है कि प्रियंका इस पर क्या जवाब देती हैं।

Home / Entertainment / Hollywood News / प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान में किया जा रहा है ये काम, 2 हजार लोग हैं शामिल…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो