scriptवीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन | priyanka chopra and jonas family meet fan video | Patrika News
हॉलीवुड

वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

कॉन्सर्ट में उनकी एक फैन अस्पताल में भर्ती होने के चलते नहीं पहुंच पाई थी। जब ये बात प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स को पता चली तो वो चारों इस फैन को सरप्राइज देने अस्पताल पहुंच गए।

मुंबईSep 02, 2019 / 12:22 pm

Riya Jain

वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ( priyanka chopra ) आज देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर हैं। उनकी फैन फॅालोइंग दुनियाभर में फैली हुई है। फैंस उनकी एक नजर पाने को तरस जाते हैं। हाल में प्रियंका चोपड़ा अचानक अस्पताल में भर्ती एक फैन से मिलने पहुंचीं। इसके बाद उस फैन का रिएक्शन देखने लायक था।

 

वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

दरअसल, हाल में जोनस ब्रदर्स ( jonas brothers ) हैप्पीनेस बिगिन्स कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस कॉन्सर्ट में उनकी एक फैन अस्पताल में भर्ती होने के चलते नहीं पहुंच पाई थी। जब ये बात प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स को पता चली तो वो चारों इस फैन को सरप्राइज देने अस्पताल पहुंच गए।

 

वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका को देख यह फैन कितनी खुश हो गईं। वीडियो में निक जोनस ( nick jonas ) और उनके दोनों भाई केविन ( kevin jonas ) और जो ( joe jonas ) भी नजर आ रहे हैं। पहले तीनों भाई बैड पर बैठी फैन के पास जाकर मिलते हैं, लेकिन इस बीच प्रियंका चोपड़ा दीवार के पास छिपकर खड़ी रहती हैं। लेकिन जैसे ही प्रियंका उस फैन के सामने आती हैं उसकी खुशी की ठिकाना नहीं रहता।

 

वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

बता दें कि हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अनुपम खेर को जोनस ब्रदर्स के इवेंट में इनवाइट किया था। इवेंट में जाकर अनुपम ने कार्यक्रम के दौरान के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

 

 

Home / Entertainment / Hollywood News / वीडियो: बीमार फैन से मिलने पहुंचा जोनस परिवार, प्रियंका को देख खुशी से उछल पड़ी फैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो