scriptभारत में नहीं बल्कि विदेश में इस जगह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं प्रियंका और निक! | Priyanka Chopra and nick jonas planning marriage in hawaii | Patrika News
हॉलीवुड

भारत में नहीं बल्कि विदेश में इस जगह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं प्रियंका और निक!

ये दोनों चाहते हैं कि इनकी शादी सामान्य तरीके से हो और बेवजह की सुर्खियों से दूर रहे

Aug 24, 2018 / 12:44 pm

Mahendra Yadav

nick and Priyanka

nick and Priyanka

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अचानक निक जोनस के साथ सगाई कर सबको चौंका दिया था। अब उनके फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका और निक की अचानक सगाई से उनके फैंस हैरान होने के साथ ही काफी उत्साहित भी हुए। अब इन दोनों के फैंस उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी का भी बेसब्री से इंतजार है। अब इन दोनों की शादी से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है।

हवाई में शादी की योजना:
रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक हवाई में शादी की योजना बना रहे हैं। हवाई के आइलैंड प्रियंका के मंगेतर निक को भी काफी पसंद हैं। साथ ही ये दोनों चाहते हैं कि इनकी शादी सामान्य तरीके से हो और बेवजह की सुर्खियों से दूर रहे। इसी कारण ये दोनों हवाई में शादी की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक इस रिपोर्ट को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

भारत में नहीं बल्कि विदेश में इस जगह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं प्रियंका और निक!

मेहमानों की लिस्ट पर काम शुरू:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट पर काम शुरू हो गया है। इस शादी में निक और प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। साथ ही बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान और द रॉक का नाम सबसे ऊपर है।

भारत में नहीं बल्कि विदेश में इस जगह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं प्रियंका और निक!

शादी में शाही मेहमान भी आएंगे:
माना जा रहा है कि इस शादी में कुछ शाही मेहमान भी आएंगे। इनमें प्रियंका की दोस्त मेगल मार्कल और प्रिंस हैरी होंगे। बता दें कि कुछ समय पहले इस शाही जोड़े की शादी हुई है। इनकी शादी में प्रियंका भी शामिल हुई थीं। वैसे भी ब्रिटिश रॉयल कपल के लिए ऐसा कोई प्रोटोकॉल भी नहीं है जो उन्हें अपने दोस्तों की शादी में शामिल होने से रोके। इनके अलावा हॉलीवुड के भी कई स्टार्स इस शादी में गेस्ट बनकर आ सकते हैं।

प्रियंका ने मनाया पापा का बर्थडे:
प्रियंका चोपड़ा हाल में अपने स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का जन्मदिन मां मधु चोपड़ा के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो मां मधु चोपड़ा के साथ डिनर पर गईं थी और दोनों ने डिनर पर केक भी काटा। प्रियंका ने अपने पापा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा’, आप बहुत याद आते हो और हमेशा आओगे।’

Home / Entertainment / Hollywood News / भारत में नहीं बल्कि विदेश में इस जगह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं प्रियंका और निक!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो