scriptप्रियंका चोपड़ा सनातन धर्म की हैं पुजारन, हॉलीवुड फिल्म शूटिंग से पहले ऐसे किया भगवान को याद | Priyanka Chopra follows sanatan dharma writes om on new hollywood film script of The Bluff | Patrika News
हॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा सनातन धर्म की हैं पुजारन, हॉलीवुड फिल्म शूटिंग से पहले ऐसे किया भगवान को याद

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ साइन की है। इन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी स्क्रिप्ट पर ॐ लिखकर भगवान को याद किया है।

मुंबईJun 03, 2024 / 12:54 pm

Kirti Soni

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहते हुए भी अपने कल्चर को हमेशा फॉलो करते हुए दिखती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नए प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट शेयर की। प्रियंका ने अपनी इस स्क्रिप्ट पर ऑरेंज कलर से ॐ लिखा था। एक्ट्रेस की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रेयंका के ऐसा करने पर एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ साइन की है। प्रियंका चोरड़ा ने शुभ काम से पहले स्क्रिप्ट पर ॐ लिख कर भगवान का आशीर्वाद लिया है। एक्ट्रेस की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस के ऐसा करने पर उनके फैंस काफी खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा विदेश में रह कर भी हर त्योहार को धूम-धाम से मनाती हैं। अपने इंग्लिश परिवार के लिए वो ग्रैंड होली फंक्शन का आयोजन करती हैं। दिवाली के मौके पर आलीशान घर को दीपों से भर देती हैं। भगवान में उनके इस विश्वास और उनकी सभ्यता को पति निक जोनस भी सपोर्ट करते हैं। उन्हें एक्ट्रेस के साथ हर पूजा में साथ बैठे देखा जा सकता है।
Priyanka Chopra
प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ होली के मौके पर भारत आई थीं। इस मौके पर एक्ट्रेस अयोध्या के राम लला के दर्शन करना नहीं भूलीं। बेटी को साथ लेकर अयोध्या पहुंची और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अब प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हो गई हैं।

Hindi News/ Entertainment / Hollywood News / प्रियंका चोपड़ा सनातन धर्म की हैं पुजारन, हॉलीवुड फिल्म शूटिंग से पहले ऐसे किया भगवान को याद

ट्रेंडिंग वीडियो