scriptतो ये है प्रियंका का होने वाला ससुराल, सास-ससुर विदेश में चलाते हैं रेस्टोरेंट वहीं निक के भाई… | priyanka chopra in laws denise jonas paul jonas owns restaurent | Patrika News
हॉलीवुड

तो ये है प्रियंका का होने वाला ससुराल, सास-ससुर विदेश में चलाते हैं रेस्टोरेंट वहीं निक के भाई…

क्या आप जानते हैं प्रियंका के होने वाले सास-ससुर विदेश में अपना एक रेस्टोरेंट चलाते हैं।

Dec 01, 2018 / 09:01 am

Riya Jain

priyanka chopra in laws denise jonas paul jonas owns restaurent

priyanka chopra in laws denise jonas paul jonas owns restaurent

बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा कल हॅालीवुड के पॅाप सिंगर निक जोनस से शादी कर लेंगी। एक्ट्रेस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगी। हाल में प्रियंका-निक की संगती सेरेमनी हुई। यूं तो प्रियंका अक्सर विदेश जाती रहती थीं, लेकिन अब ऑफिशियली एक्ट्रेस पराए देस की हो जाएंगी। उनका ससुराल विदेश में है तो जाहिर है वह वहीं रहेंगी। क्या आप जानते हैं प्रियंका के होने वाले सास-ससुर विदेश में अपना एक रेस्टोरेंट चलाते हैं।

priyanka-chopra-in-laws-denise-jonas-paul-jonas-owns-restaurent

जी हां, प्रियंका की सास का नाम डेनिस मिलर जोनस वहीं उनके ससुर का नाम पॅाल केविन जोनस है। पॅाल पहले पादरी थे जो कि मिशनरी कामों के लिए अलग-अलग जगह जाकर समाज सेवा किया करते थे। डेनिस मिलर जोनस से शादी के बाद वह भी अपने पति के साथ चेरिट वर्क में लग गईं और दोनों एक नामी चेहरा बन गए।

priyanka-chopra-in-laws-denise-jonas-paul-jonas-owns-restaurent

कुछ समय बाद जब दोनों के बच्चे हुए और सभी सिंगिग लाइन में आगे बड़े तो पॅाल ने निक बर्दर्स करके एक बैंड तैयार किया। मां डेनिस ने भी इस काम में उनका साथ दिया। अक्सर निक और उनके भाई जब अलग-अलग परफॅार्म करने जाते तो डेनिस भी उनके साथ निकल जाती। कई वीडियो में भी आप निक की मां को देख सकते हैं।

priyanka-chopra-in-laws-denise-jonas-paul-jonas-owns-restaurent

इन सभी कामों के अलावा निक के माता-पिता Nellie’s Southern Kitchen के नाम से एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। नीलि रेस्टोरेंट का नाम इसलिए पड़ा क्योंकि ये नाम निक की दादीमां का है। क्या आप जानते हैं डेनिस मिलर जोनस को भारतीय लिबास और यहां का रहन-सहन काफी पसंद है। उनका कहना है कि शायद वह पिछले जन्म में भारतीय थीं।

Home / Entertainment / Hollywood News / तो ये है प्रियंका का होने वाला ससुराल, सास-ससुर विदेश में चलाते हैं रेस्टोरेंट वहीं निक के भाई…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो