scriptइस बेस्ट फ्रेंड को अपनी जेठानी बनाने के लिए बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा, आप भी जानते हैं उसे | Priyanka Chopra says she can not wait to see sophie turner as a bride | Patrika News
हॉलीवुड

इस बेस्ट फ्रेंड को अपनी जेठानी बनाने के लिए बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा, आप भी जानते हैं उसे

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टर्नर (sophie turner) अपने प्रेमी गायक जो जोनस (Joe Jonas) के साथ नजर आ रही हैं।

मुंबईFeb 22, 2019 / 04:26 pm

Mahendra Yadav

Priyanka chopra

Priyanka chopra

सोफी टर्नर के 23वें जन्मदिन पर अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं। पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं प्रियंका ने शुक्रवार को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टर्नर अपने प्रेमी गायक जो जोनस के साथ नजर आ रही हैं।
इस बेस्ट फ्रेंड को अपनी जेठानी बनाने के लिए बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा, आप भी जानते हैं उसे

‘इजंट इट रोमांटिक’ की अभिनेत्री ने टर्नर को ‘सबसे सुंदर’ और ‘मजेदार’ शख्सियत बताया। तस्वीर के साथ उन्होंने कहा, ‘सोफी को जन्मदिन की बधाई। मैं आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती। आप खूबसूरत दिखेंगी। आपका वर्ष शानदार रहे। जे सिस्टर्स हमेशा के लिए। जो जोनस आप सबसे विचारशील शख्सियत हैं।’ बता दें कि प्रियंका और सोफी टर्नर के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

इस बेस्ट फ्रेंड को अपनी जेठानी बनाने के लिए बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा, आप भी जानते हैं उसे

ज्ञातव्य है कि जो जोनस ने वर्ष 2017 में टर्नर को प्रोपज किया था। कथित तौर पर दोनों गर्मियों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रियंका और निक ने पिछले साल नवंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। टर्नर और जो भी देश में आयोजित शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

Home / Entertainment / Hollywood News / इस बेस्ट फ्रेंड को अपनी जेठानी बनाने के लिए बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा, आप भी जानते हैं उसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो