scriptपति निक के लिए ‘जूलियट’ बन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, लोग कह रहे-प्यार हो तो ऐसा.. | Priyanka chopra share romanctic pic with nick in Romeo juliet pose | Patrika News
हॉलीवुड

पति निक के लिए ‘जूलियट’ बन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, लोग कह रहे-प्यार हो तो ऐसा..

जोधपुर में शादी से लेकर कान फेस्टिवल तक सभी जगह इस कपल ने लाइमलाइट लूटी।

मुंबईJun 03, 2019 / 04:28 pm

Mahendra Yadav

priyanka and nick

priyanka and nick

प्रियंका चोपड़ा ने जब से निक जोनस से शादी की है तब से यह कपल अक्सर किसी ना किसी बता को लेकर चर्चा में रहता है। प्रियंका भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। जोधपुर में शादी से लेकर कान फेस्टिवल तक सभी जगह इस कपल ने लाइमलाइट लूटी। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर लोग उन्हें ‘रोमियो-जूलियट’ कह रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका और निक के बीच गजब की केमिस्ट्री दिख रही है।

 

पति निक के लिए 'जूलियट' बन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, लोग कह रहे-प्यार हो तो ऐसा..

प्रियंका ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
दरअसल, प्रियंका, निक के हार्ट रेडियो मांगो टैंगो कॉन्सर्ट में गई थीं। इस कॉन्सर्ट में निक के साथ उनके भाईयों ने भी परफॉर्म किया था। यह कार्यक्रम कैलीफोर्निया में था। इस कार्यक्रम के बाद ही प्रियंका ने निक के साथ इंस्टाग्राम पर यह रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की।

पति निक के लिए 'जूलियट' बन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, लोग कह रहे-प्यार हो तो ऐसा..

देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखा
इस तस्वीर में प्रियंका और निक ने विलियम शेक्सपीयर के ‘रोमियो-जूलियट’ को अलग अंदाज में दिखाया। तस्वीर में निक बालकनी में पेपर कप लिए खड़े हुए हैं जबकि प्रियंका बालकनी के नीचे खड़े होकर निक को देख रही हैं। इस तस्वीर को खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया। ‘रोमियो ओ रोमियो।’

Home / Entertainment / Hollywood News / पति निक के लिए ‘जूलियट’ बन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, लोग कह रहे-प्यार हो तो ऐसा..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो