scriptअपने 2 साल पुराने वीडियो में भारतीय सिनेमा को लेकर गलत बयान देती दिखीं प्रियंका, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी | priyanka chopra trolling video where she talk about indian cinema | Patrika News
हॉलीवुड

अपने 2 साल पुराने वीडियो में भारतीय सिनेमा को लेकर गलत बयान देती दिखीं प्रियंका, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

इस बार प्रियंका चोपड़ा अपने 2 साल पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं।

Jun 10, 2018 / 04:12 pm

Riya Jain

priyanka chopra

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उन्हें लेकर कोई अच्छी खबर नहीं आ रही बल्कि इस बार वह यूजर्स द्वारा ट्रोल हो रही हैं। कुछ दिनों से वह अपने शो क्वांटिको में भारतीय हिंदुओं को आतंकवादी के रूप में दिखाए जाने को लेकर विरोध का सामना कर रही हैं। अभी यह विवाद खत्म भी नहीं हुआ था और एक बार फिर वह नए विवाद में फंस गईं।

इस बार वह अपने 2 साल पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म्स और गानों को लेकर बेहद विवादित बयान देती नजर आ रही हैं।वीडियो में रिपोर्टर प्रियंका से कुछ इंडियन फिल्म्स के डांस मूव्स करने को कहती हैं। इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं, ‘भारतीय फिल्मों में सब कुछ *** के ईर्द गिर्द होता है।’ इसके साथ में प्रियंका ने कुछ कैजुअल डांस मूव्स भी दिखाए।

इस बयान के बाद भारतीय लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।कुछ लोगों ने तो ट्विटर हैंडल्स प्रियंका को बायकॉट करना शुरू कर दिया। ट्विटर हैंडल एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय फिल्मों को लेकर ये हैं प्रियंका चोपड़ा के विचार हैं। जिन फिल्मों के कारण वो आज हॉलीवुड में हैं। लोग नाम और पैसे के लिए कई बार कितना नीचे गिर जाते हैं।’

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

प्रियंका जल्द ही एक बार फिर बॅालीवुड फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। जल्द ही वह सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान और प्रियंका के अलावा दिशा पटानी भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान पहली बार एक 17 साल के युवा से लेकर 60 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार अदा करेंगे। इसके अलावा प्रियंका कुछ हॅालीवुड फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

Home / Entertainment / Hollywood News / अपने 2 साल पुराने वीडियो में भारतीय सिनेमा को लेकर गलत बयान देती दिखीं प्रियंका, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो