scriptशादी के 6 महीने बाद प्रियंका के हाथ लगी एक और बड़ी उपलब्धि, निक का भी खुशी का ठिकाना नहीं | Priyanka Chopra wax statue at madame tussauds in london | Patrika News
हॉलीवुड

शादी के 6 महीने बाद प्रियंका के हाथ लगी एक और बड़ी उपलब्धि, निक का भी खुशी का ठिकाना नहीं

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों शोनाली बोस की द स्काई इज पिंक में काम कर रही हैं।

Jun 19, 2019 / 12:34 pm

Preeti Khushwaha

priyanka-chopra-will-do-movie-with-hollywood-actress-mindy-kaling

priyanka-chopra-will-do-movie-with-hollywood-actress-mindy-kaling

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा के वैक्‍स स्टैच्यू का अनावरण किया गया। प्रियंका और उनके वैक्स स्टैच्यू को असली और नकली का फर्क कर पाना फैंस के लिए मुश्किल है।

मंगलवार को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा के वैक्‍स स्टैच्यू का अनावरण किया गया लेकिन इस दौरान वह वहां मौजूद नहीं थीं। बता दें कि उनका वैक्स स्टैच्यू हूबहू उन्‍हीं कर तरह दिखाई दे रहा था। प्रियंका की टीम ने सोशल मीडिया पर उनके स्टैच्यू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा- ‘विश्व कप के अलावा, इंग्लैंड में अभी और भी रोमांचक है क्योंकि लंदन में PC के मोम के स्‍टैच्‍यू का अनावरण मैडम तुसाद में किया गया! इसलिए अच्छा है।’

Priyanka Chopra

बता दें कि प्रियंका के मोम के पुतले की जो तस्वीर सामने है वह उनके उनके 2017 गोल्डन ग्लोब्स लुक से मेल खाता है। वैक्स फिगर को राल्फ लॉरेन के गोल्ड सेक्विन गाउन में स्टाइल किया गया है। लंदन के अलावा, क्वांटिको एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क, सिडनी और सिंगापुर में भी वैक्‍स का स्टैच्यू है।

Home / Entertainment / Hollywood News / शादी के 6 महीने बाद प्रियंका के हाथ लगी एक और बड़ी उपलब्धि, निक का भी खुशी का ठिकाना नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो