घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Indigestion Home Remedies: क्या आप चिलचिलाती गर्मी में बढ़ रही इनडाइजेशन की समस्या से परेशान हैं, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

Indigestion Home Remedies: गर्मियों के मौसम में गलत खानपान की वजह से sbi से इनडाइजेशन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनडाइजेशन की समस्या की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ घरेलू नुस्खे इस समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

May 22, 2022 / 02:51 pm

Roshni Jaiswal

Home remedies for indigestion relief in summer

Indigestion Home Remedies: गर्मियों के मौसम में सेहत पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि
गर्मी के मौसम में गलत खानपान, ऑयली फूड का सेवन और ओवरइटिंग करने की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम भी बहुत जल्दी गड़बड़ हो जाता है। जिसकी वजह से इनडाइजेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इनडाइजेशन की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए कमजोर डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए खाना खाने के पहले और बाद में कुछ चीजों का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ घरेलू नुस्खे आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
इनडाइजेशन की समस्या से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

1. अदरक
इनडाइजेशन की समस्या से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और जिंजरोल के गुण पाए जाते हैं, जो इनडाइजेशन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है इसलिए इनडाइजेशन की समस्या में अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: क्या आपके बच्चों को अक्सर रहती है कब्ज की समस्या, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
सौंफ
इनडाइजेशन की समस्या से राहत पाने के लिए सौंफ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ में फेनचोन और एस्ट्रैगोल के गुण पाए जाते हैं, जो इनडाइजेशन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप सौंफ का पानी या चाय पिएं।
पुदीना
इनडाइजेशन की समस्या से राहत पाने के लिए पुदीना का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने के पत्ते का सेवन करने से इनडाइजेशन की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही पेट की जलन को भी शांत करता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में पुदीने के पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती है प्यास, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा
नींबू
इनडाइजेशन की समस्या से राहत पाने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। नींबू पानी पीने से इनडाइजेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में नींबू पानी का सेवन जरूर करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Home And Natural Remedies / Indigestion Home Remedies: क्या आप चिलचिलाती गर्मी में बढ़ रही इनडाइजेशन की समस्या से परेशान हैं, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.