घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: क्या आप भी छाती में जमे कफ से हैं परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

Home Remedies: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या होना आम बात है। लेकिन अक्सर सर्दी-खांसी होने की वजह से लोगों को छाती में कफ जमने की समस्या हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

नई दिल्लीAug 11, 2022 / 05:20 pm

Roshni Jaiswal

Home remedies to get relief from cough stored in chest

Home Remedies: बदलते मौसम में लोग सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी की समस्या का सामना करते हैं। आज के समय सर्दी-खांसी होना सबसे आम बात है। अक्सर सर्दी-खांसी होने पर छाती में कफ जमने की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छाती में जमा कफ को बाहर निकालने के लिए लोग कई तरह-तरह की एंटीबायोटिक दवाओं का का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी है जिन्हें अपनाकर आप छाती में जमे कफ को बाहर निकाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के बारे में जो छाती में जमे कफ को बाहर निकाल ने में मदद करते हैं
छाती में जमे कफ राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

काली मिर्च और शहद
छाती में जमे कफ को बाहर निकालने के लिए काली मिर्च और शहद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काली मिर्च और शहद में मौजूद तत्व छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही ये गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए एक चम्मच में कुटी हुई काली मिर्च को लें और उसमें शहद मिलाकर सेवन करें।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

तुलसी और अदरक की चाय
छाती में जमे कफ को बाहर निकालने के लिए तुलसी और अदरक की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी और अदरक दोनों ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो सर्दी-खांसी, जुकाम से राहत दिलाने में मदद करती हैं। इसलिए तुलसी और अदरक की चाय पीने से छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है।
पुदीने का तेल
छाती में जमे कफ को बाहर निकालने के लिए पुदीने के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने का तेल छाती में जमें कफ को बाहर निकालने में प्राकृतिक रूप से मदद करता है। इसलिए गर्म पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर इससे भाप लेने से छाती में जमा कफ को बाहर निकलता है।
यह भी पढ़े: क्या रात में आपके भी पैरों में होता हैं तेज दर्द? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Home And Natural Remedies / Home Remedies: क्या आप भी छाती में जमे कफ से हैं परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.