हल्दी
रात के वक्त पैरों में होने वाले तेज दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो नसों में हो रहे दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप गर्म दूध में हल्दी को मिलाकर पीते हैं, तो आपको दर्द से राहत मिलती है। साथ ही दर्द वाली जगह पर हल्दी का लेप या इसका तेल लगाने से भी राहत मिलती है।