
नई दिल्ली।यदि आपके बाल भी काफी रूखे और बेजान हो गए हैं । और आपको लगता है कि इन्हें पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत है तो एक बार रुक जाए और घर पर ही इसे डीप कंडीशनिंग देकर देखें । शायद आपके बाल में जान आ जाए । आज के इस आर्टिकल में आपको ऐसे जादुई घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं । जो आपके बालों को घर पर ही डीप कंडीशनिंग देकर आपके बालों को स्मूथ सिल्की और चमकदार बना देगी।
मेहंदी
बालों में मेहंदी लगाना बालों को डीप कंडीशनिंग देने का एक तरीका हो सकता है। हिना आपके बालों के लिए मैजिकल प्रोडक्ट है । समय-समय पर बालों में मेहंदी लगाने से एक हल्की साइनिंग बनी रहती है । साथ ही मेहंदी आपके बालों को सुलझा हुआ और स्मूथ बनाता है।
अंडा
यदि आप अपने बालों को भरपूर प्रोटीन देना चाहते हैं । तो अंडा एक परफेक्ट स्रोत हो सकता है । आपको बस एक कच्चा अंडा लेना है इसे फैट कर अपने पूरे बालों पर लगा लें । 30 मिनट तक रखकर धो ले।
दही
दही का मास्क भी आपके बालों को चमकदार और सुलझा हुआ बना सकता है। हफ्ते में एक बार दही का मास्क लगाना आपके बाल के लिए बेहतर विकल्प होगा। बस दही में एक चम्मच नारियल का तेल मिला ले और इसे अपने हलके गीले बालों पर लगा ले।
Updated on:
19 Oct 2021 03:46 pm
Published on:
19 Oct 2021 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
