scriptRashifal 19 August 2022: आज सिंह वालों के लिए शुभ दिन है, वृषभ राशि के व्यवसायी अच्छा धन कमा सकते हैं, पढ़ें पूरा राशिफल | 19 august 2022 horoscope today aaj ka rashifal dainik rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 19 August 2022: आज सिंह वालों के लिए शुभ दिन है, वृषभ राशि के व्यवसायी अच्छा धन कमा सकते हैं, पढ़ें पूरा राशिफल

19 August 2022 Horoscope: मिथुन राशि के लोग धन निवेश में बड़ों की सलाह ले सकते हैं। तुला राशि वालों को दफ्तर में प्रशंसा मिलेगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए आज का दिन…

नई दिल्लीAug 18, 2022 / 03:43 pm

Tanya Paliwal

aaj ka rashifal, horoscope today, today rashifal in hindi, 19 august 2022 horoscope, rashifal 19 august 2022, aaj ka love rashifal, today business horoscope, dainik rashifal,

Rashifal 19 August 2022: आज सिंह वालों के लिए शुभ दिन है, वृषभ राशि के व्यवसायी अच्छा धन कमा सकते हैं, पढ़ें पूरा राशिफल

आज का राशिफल 19 अगस्त 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है तो कुछ राशि वाले दफ्तर और परिवार की समस्या से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: आज के दिन आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें। इस राशि के व्यवसायी आज मेहनती लोगों की मदद से लाभ कमा सकते हैं।

वृष राशि: भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: आज के दिन इस राशि के लोगों को किसी भी बड़े फैसले में या धन निवेश करते समय अपने बड़ों की सलाह लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। मौज-मस्ती के लिए बाहर अधिक खर्च करने से बचें।

कर्क राशि: आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आर्थिक समस्याएं सामने आ सकती है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें तो लाभ होगा।

कन्या राशि: कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे लेने का भुगतान भविष्य में करना पड़ सकता है। आज के दिन खुशी और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि: आज अपनी बुद्धि और साहस के बल पर कई काम पूरे करेंगे। आज ऑफिस में बॉस से अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

वृश्चिक राशि: आज घरवालों के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। किसी काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। आज पैसों के लेनदेन से बचें।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों का पता लगाने की कोशिश करें जो आपके विरोधी हैं। अत्यधिक गुस्सा करने से बचें।

मकर राशि: आज के दिन मकर राशि वालों के भीतर आत्मविश्वास का संचार होगा। आमदनी के अन्य स्रोत मिल सकते हैं। संपत्ति में निवेश के लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ राशि: आज पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: आज आपकी कड़ी मेहनत आमदनी में वृद्धि का कारण हो सकती है। ऑफिस में आपके काम से बॉस प्रसन्न होंगे। अपनी भावनाओं पर संयम रखें।

यह भी पढ़ें

स्वप्न शास्त्र: सपने में भगवान कृष्ण को देखना, जानिए किस बात का है ये संकेत!

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 19 August 2022: आज सिंह वालों के लिए शुभ दिन है, वृषभ राशि के व्यवसायी अच्छा धन कमा सकते हैं, पढ़ें पूरा राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो