script19 May 2022 Rashifal And Panchang: आज है संकष्टी चतुर्थी, जानें किन राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा | 19 May 2022 Rashifal And Panchang: Today Horoscope and Panchang | Patrika News

19 May 2022 Rashifal And Panchang: आज है संकष्टी चतुर्थी, जानें किन राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा

locationनई दिल्लीPublished: May 19, 2022 09:02:29 am

Submitted by:

Laveena Sharma

Panchang And Rashifal 19 May 2022: पंचांग अनुसार 19 मई 2022 को ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) व्रत रखा जाता है।

Rashifal, panchang, horoscope, aaj ka panchang, aaj ka rashifal, today panchang, today rashifal, today horoscope, 19 may 2022 horoscope,

19 May 2022 Rashifal And Panchang: आज है संकष्टी चतुर्थी, जानें किन राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा

19 May 2022 Horoscope And Panchang: 19 मई को एकदन्त संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व माना जाता है और इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है। पंचांग अनुसार किसी भी महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आगे जानिए 19 मई का पूरा पंचांग और राशिफल।


आज दिन गुरुवार है। पंचांग अनुसार ज्येष्ठ का महीना चल रहा है। आज इस महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा नक्षत्र मूल है और योग साध्य। सूर्य वृषभ राशि में रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। राहुकाल दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और समाप्ति 3 बजकर 42 मिनट पर होगी। अभिजित मुहूर्त 11:50 ए एम से 12:45 पी एम तक है। अमृत काल 10:57 पी एम से 12:24 ए एम, मई 20 तक है।

आज के त्योहार (Today Festivals)
आज संकष्टी चतुर्थी है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 मई को रात 11 बजकर 36 मिनट से होगी और समाप्ति 19 मई को रात 8 बजकर 23 मिनट पर हो रही है। चंद्रोदय 10:56 पी एम पर होगा।

 

मेष राशि- आज हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। यात्रा के लिए शुभ दिन। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि- बेफजूल में पैसा खर्च करने से बचें। कोई भारी नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें।
कर्क राशि- यात्रा के लिए कष्टकारी दिन। वाद-विवादों का निपटारा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि- समाज में जान-पहचान बढ़ेगी। करियर में तरक्की के योग। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।
कन्या राशि- किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। यात्रा में परेशानी आ सकती है। कहीं धन फंसने के आसार हैं।
तुला राशि- मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के प्रबल आसार। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात। करियर में तरक्की के योग।
वृश्चिक राशि- करियर में सुनहरी सफलता मिलने के योग। कार्यस्थल पर काम की होगी वाहवाही। विदेश यात्रा का मिल सकता है मौका।
धनु राशि- भौतिक सुखों में वृद्धि के योग। पुराने कर्ज का कर सकते हैं निपटारा। निवेश से धन प्राप्त होने की उम्मीद।
मकर राशि- अटके हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि- नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना।
मीन राशि- योजनाएं सफल होंगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पुराने वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है।

यह भी पढ़ें

2 जुलाई तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुद्धि के देवता बुध, करियर में मिलेंगे सुनहरे अवसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो