
2 जुलाई तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुद्धि के देवता बुध, करियर में मिलेंगे सुनहरे अवसर
बुध ग्रह 25 अप्रैल से लेकर 2 जुलाई तक वृषभ राशि में स्थित रहेगा। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा। वैदिक ज्योतिष में बुध को राजकुमार ग्रह माना जाता है। ये मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है और सूर्य के सबसे निकट का ग्रह भी है। ज्योतिष अनुसार कुंडली में बुध ग्रह की मजबूत स्थिति व्यक्ति को ज्ञानी और बुद्धिमान बनाती है। जानिए 2 जुलाई तक वृषभ के बुध किन राशियों को देंगे शुभ फल।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय किसी राजयोग से कम साबित नहीं होगा। बुध आपको करियर में बेहद ही शुभ परिणाम देंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर किसी काम में आप पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए शुभ साबित होगा। आपर इस दौरान कार्यस्थल में नाम, प्रसिद्धि और मान-सम्मान पाने में सफल रहेंगे। करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
कर्क राशि: ये गोचर इस राशि वालों को भी अनुकूल परिणाम देगा। करियर में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। दीर्घकालिक निवेश करने के लिए समय अच्छा है। इस दौरान कई लोगों से सामाजिक संपर्क बनाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होने के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी की भी प्रबल संभावना है।
मकर राशि: इस दौरान आपक बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। इस गोचर अवधि में आप धन कई ऐसी जगहों पर निवेश कर सकते हैं जिनसें आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 45 दिन में फिर बदल रही है शनि की चाल, जानें किन राशियों के लोग आ जाएंगे शनि की चपेट में
Published on:
18 May 2022, 4:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.