30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: किसी को मिलेगा रोजगार का मौका, तो किसी को कारोबार में नए रास्ते; जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal- 31 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:01 AM IST

aaj ka rashifal 31 October 2026 horoscope today

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026- जानिए आपके आज क्या कहते है आपके सितारे(फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: 31 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई लाभ और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक भविष्यफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

व्यवहार कुशलता और उच्च संपर्कों के कारण सभी समस्याओं के निराकरण के साथ प्रगति के अवसर भी उपलब्ध रहेंगे। राज्य पक्ष से मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 6

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

व्यवसाय बढ़ाने के प्रयास होंगे। किए गए वादों को पूरा करना आवश्यक रहेगा। आर्थिक मामलों में परिवार या मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है। पाचन संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं।

शुभ रंग- व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

व्यस्त कार्यक्रम में भी मनोरंजन और रोमांटिक विषयों के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे। नींद और आराम से किया गया समझौता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

पूर्व में बनाई गई योजनाएं निष्फल साबित हो सकती हैं। तात्कालिक निर्णय प्रभावी रहेंगे। नए गठजोड़ बनाने होंगे। खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों से जुड़ाव गहरा होगा।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

व्यावसायिक विवाद के बीच समझौतों से नए रास्ते खुलेंगे। चुनौतियों का सामना करने की पद्धति से नए मित्र बनेंगे। प्रेम संबंधों में साथी को आप पर भरोसा और आशंकाएं दोनों रहेंगी।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कार्यों में आराम और शिथिलता के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। सफलता जिस दर्जे की चाहिए, उससे ज्यादा मेहनत की आवश्यकता रहेगी। स्वयं पर भरोसा रखना होगा।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कठिन परिश्रम और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भावनात्मक संबंधों के प्रति जवाबदेही बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

कार्यों की पद्धति और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी रहेगी। सगे-संबंधियों का नकारात्मक व्यवहार मानसिक तनाव का कारण रह सकता है। वाहन और मशीनरी सावधानी से चलाएं।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

साझेदारों के साथ सकारात्मक बातचीत व्यवसाय के नए प्रकल्प खोलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां और सम्मान मिलेगा। मांगलिक कार्यों में भागीदारी से आर्थिक भार बढ़ेगा।

शुभ रंग- मैंगो कलर
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

कार्यों में रुकावट की स्थिति के संभावित विकल्प पहले ही तलाशने होंगे। अपेक्षित सहयोग मिलने में कठिनाई हो सकती है। बचत खर्च होगी। स्वास्थ्य पर दबाव महसूस होगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 5

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग नए विचारों और कार्यों को सीखने के लिए तैयार रहें। घर से दूरी भाग्य वृद्धि में सहायक रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

एकाउंटिंग और निवेश के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को ऑडिट से गुजरना पड़ सकता है। कार्य में गुणवत्ता का दबाव भी रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- सैफ्रॉन कलर
शुभ अंक- 8