29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: मिथुन को मिलेगी खुशखबरी, सिंह को आर्थिक मजबूती, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal- 30 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 30 Oct 2026, 12:01 AM IST

aaj ka rashifal 30 October 2026 horoscope today hindi

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: 30 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

करियर और भावनात्मक संबंधों में लोग नया अनुभव देकर जाएंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में संभलकर आगे बढ़ना होगा। शेयर मार्केट में भाग्य का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

तेज गति से चलते हुए कार्यों में रुकावट या दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी। खर्च बढ़ने से लाभ प्रभावित होगा। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों की अनदेखी न करें।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 6

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। आर्थिक समझौतों में प्रगति होगी। आपकी बात को महत्व मिलेगा और आत्मविश्वास लौटेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

अच्छे सौदों के हाथ से फिसलने का डर रहेगा। सावधानी से बातचीत करनी होगी। परिजनों से जुड़े मामलों में समय और धन दोनों लगाने होंगे। यात्रा में स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

शुभ रंग- लाइट ब्राउन
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

साहसिक निर्णय आर्थिक रूप से मजबूत करेंगे। क्षमता और दक्षता बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक होने से बचना होगा।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आधारभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। टीमवर्क से कठिन कार्य भी उत्साहपूर्वक पूरे होंगे। ईर्ष्या और द्वेष से भरे लोगों से दूरी बनानी होगी। उच्च स्तर की वाहन सुख-सुविधा प्राप्त होगी।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। विरोधी नकारात्मक छवि बनाने का प्रयास करेंगे। विदेश व्यापार या संपर्कों से जुड़ाव और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए नई योजना बनाने का सही समय है। दूरदर्शिता से काम लेना होगा। शेयर मार्केट में असावधानी परेशानी में डाल सकती है।

शुभ रंग- मैंगो कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

प्रभुत्व बढ़ेगा। भावनात्मक संबंधों में वैचारिक मतभेद दूर होकर सकारात्मक बातचीत होगी। आर्थिक मामलों में शानदार परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए प्रयास करने होंगे।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

दूसरों की वादाखिलाफी से आर्थिक तनाव हो सकता है। समस्याओं को पहले से पहचानकर तैयारी रखनी होगी। पेरेंट्स का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में रूखापन रहेगा।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 2

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अर्थव्यवस्था और शिक्षा से जुड़े लोगों को मेहनत का फल मिलने का समय है। सही अनुमान ऊंचा आर्थिक लाभ दिला सकते हैं और बड़ी हानि से बचा सकते हैं। सजग रहना भी जरूरी होगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

घर और मकान जैसी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवारजनों की मदद से योजनाएं आगे बढ़ेंगी। अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

शुभ रंग- लेमन यलो
शुभ अंक- 6