राशिफल

20 May 2022 Rashifal And Panchang: आज इन तीन राशि वालों पर होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Panchang And Rashifal 20 May 2022: पंचाग अनुसार 20 मई 2022 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है जो शाम 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

May 19, 2022 / 05:05 pm

Tanya Paliwal

20 May 2022 Rashifal And Panchang: आज के दिन इन तीन राशि वालों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, जानें अपनी राशि का हाल

19 May 2022 Horoscope And Panchang: जानिए आज 20 मई 2022 को शुक्रवार के दिन का पूरा पंचाग और राशिफल।

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
आज 20 मई 2022 को गुरुवार के दिन ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है जो कि आज शाम को 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज शुभ योग सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज के पूरा दिन उत्तराषाढा नक्षत्र है।

राहु काल
दिल्ली- 10:35 am से 12:18 pm तक
मुंबई- 10:57 am से 12:35 pm तक
चंडीगढ़- 10:36 am से 12:19 pm तक
लखनऊ- 10:22 am से 12:03 pm तक
भोपाल- 10:37 am से 12:17 pm तक
कोलकाता- 09:54 am से दोपहर पहले 11:33 am तक
अहमदाबाद- 10:56 am से दोपहर 12:36 pm तक
चेन्नई- 10:30 am से दोपहर 12:05 pm तक

आज का राशिफल ( Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि-
आज आपकी मेहनत सफल होगी। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज इस राशि के बिल्डर्स को कोई नई डील मुनाफा दिला सकती है।

वृष राशि- आज का दिन वृष राशि वालों के लिए शुभ है। दफ्तर में कार्य पूरे होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि- तरक्की के नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कर्क राशि- आज आपको कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

सिंह राशि- आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि- लंबे समय से दफ्तर के कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ है। निवेश के मामले में किसी से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।

तुला राशि- आज आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। किसी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर के कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। माता-पिता की राय से ही कोई नया काम शुरू करें।

धनु राशि- परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज मन पूजा-पाठ में लगेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विरोधी पक्ष से डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मकर राशि- कार्यशेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दूसरों के काम में अपनी राय बिना पूछे ना दें।

कुंभ राशि- इस राशि के व्यवसायियों के लिए आज का दिन शुभ है। करियर में सफलता के लिए पढ़ाई में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि- आज के दिन यात्रा संभव है। आपसे नाराज दोस्त को मनाने के लिए आज प्रयास करें। आगे बढ़ने के नए अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें

ज्योतिष: एक मुखी, दो या तीन मुखी कौन सा रुद्राक्ष करेगा आपका भाग्योदय?

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / 20 May 2022 Rashifal And Panchang: आज इन तीन राशि वालों पर होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.