scriptAaj Ka Rashifal 15 March: राशि धनु है तो आज हो सकता है पड़ोसियों से विवाद, बाकी जानें शुक्रवार का अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 15 March 2024 gochar effect If zodiac sign Sagittarius then may be dispute with neighbors today friday rest know future in daily horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 March: राशि धनु है तो आज हो सकता है पड़ोसियों से विवाद, बाकी जानें शुक्रवार का अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 15 March 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 15 मार्च 2024 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज दो बड़े ग्रह गोचर हो रहे हैं। बुध उदय के साथ मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। दैनिक राशिफल में जानते हैं मेष से मीन तक के लोगों का भविष्य। इसके लिए पढ़ें आज का राशिफल 15 मार्च 2024 (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)।

Mar 15, 2024 / 08:24 am

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal_15_march_2024.jpg

आज का राशिफल शुक्रवार 15 मार्च 2024


अपने परिजनों की करतूत से परेशान रहेंगे, जीवनसाथी से सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित न होने से तनाव बढ़ेगा, संतान की उन्नति संभव है।

daily_horoscope_mesh_rashi.png

व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे, साझेदारी करने में विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
daily_horoscope_vrishabh_rashi.png

संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे, दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

daily_horoscope_mithun_rashi.png

परिजन आपकी निंदा करेंगे, बहनों से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी।
daily_horoscope_kark_rashi.png

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
daily_horoscope_leo_zodiac.png

आप कितना भी परिश्रम कर लें, परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें, अपने समय का इंतजार करें। पिता से संबंध कमजोर होंगे, भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः H Letter Love Life 2024: H से शुरू हो रहा नाम तो जानिए 2024 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
daily_horoscope_kanya_rashi.png

आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी साबित होगा समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।

daily_horoscope_tula_rashi.png

अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दें, संकोच को त्यागें, अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लंबी यात्रा के योग हैं।
daily_horoscope_vrishchik_rashi.png

समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना चाहिए, बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। शुक्रवार 15 मार्च को पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।
daily_horoscope_dhanu_rashi.png

कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे, व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में कोई संकोच या चिंता रहेगी, जिससे तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।

ये भी पढ़ेंः सभी राशियों का वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
daily_horoscope_makar_rashi.png

संतानों में भेदभाव न करें, सही को सही और गलत को गलत कहें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है, संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
daily_horoscope_kumbh_rashi.png

अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे, राजनीति में उन्नति कारक योग बनेंगे। अपनी बातचीत की शैली को बदलें, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।

daily_horoscope_meen_rashi.png

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 15 March: राशि धनु है तो आज हो सकता है पड़ोसियों से विवाद, बाकी जानें शुक्रवार का अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो