scriptVideo Astrology दो योगों ने बढ़ाई शुभता, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए शनिदेव | Aaj Ka Rashifal 21 August 2021 Daily Horoscope 21 August 2021 | Patrika News
राशिफल

Video Astrology दो योगों ने बढ़ाई शुभता, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए शनिदेव

21 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह
 

Aug 21, 2021 / 11:37 am

deepak deewan

photo.jpg

21 अगस्त 2021 को सूर्योदय के समय सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी और शाम को पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। शनिवार के दिन शनिदेव के साथ हनुमानजी की भी उपासना का दिन है। चंद्रमा दिनभर मकर राशि में रहेगा। ज्योतिषाचार्य व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक आज पहले सौभाग्य और इसके बाद शोभन योग बन रहा है। आइये जानते हैं कि 21 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aries Daily Horoscope 21 August 2021 आज का मेष राशिफल
मेष : आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

Taurus Daily Horoscope 21 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।

Gemini Daily Horoscope 21 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन: आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

Cancer Daily Horoscope 21 August 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क-आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें. रुके काम बनेंगे,सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े।

Leo Daily Horoscope 21 August 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह-बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा।अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

Virgo Daily Horoscope 21 August 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या: आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

Libra Daily Horoscope 21 August 2021 आज का तुला राशिफल
तुला: दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

Scorpio Daily Horoscope 21 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक: जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

Sagittarius Daily Horoscope 21 August 2021 आज का धनु राशिफल
धनु: सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यो से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

Capricorn Daily Horoscope 21 August 2021 आज का मकर राशिफल
मकर: आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।

Aquarius Daily Horoscope 21 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ: व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

Pisces Daily Horoscope 21 August 2021 आज का मीन राशिफल
मीन: दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Video Astrology दो योगों ने बढ़ाई शुभता, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए शनिदेव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो