राशिफल

राशिफल 5 सितंबर 2022: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

 
5 September 2022 Horoscope: आज मेष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। वहीं बेफिजूल की चीजों पर खर्च करने से जीवनसाथी नाराज हो सकता है। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

नई दिल्लीSep 04, 2022 / 03:54 pm

Tanya Paliwal

राशिफल 5 सितंबर 2022: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal 5 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: आज मेष राशि के व्यवसायियों को लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विदेश यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है।

वृष राशि: अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज जरूरी योजनाओं पर ध्यान दें जो आगे के लिए लाभदायक होंगी।

मिथुन राशि: अपने भाई बंधुओं के साथ प्रेम बनाए रखें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

कर्क राशि: आपके भीतर की रचनात्मकता और उत्साह से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। शांति और धैर्य से कार्य निपटाने की कोशिश करें।

सिंह राशि: मन में किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कन्या राशि: आज उम्मीद के अनुसार धन प्राप्त नहीं होगा। जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। अपने मन की सुनकर फैसला लें क्योंकि दूसरों के चक्कर में पड़ने से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

तुला राशि: परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों की शादी के योग बन रहे हैं। घर से अनावश्यक चीजों को बाहर करने की सलाह दी जाती है। व्यवसाय में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि: परिवार से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। भावुकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि: आज नया वाहन खरीद सकते हैं। खुद को सेहतमंद और ऊर्जायुक्त महसूस करेंगे। शिक्षा-साहित्य क्षेत्र में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि: आज बहुत से कार्य को अंजाम देंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आलस्य महसूस होगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि: आज कुंभ राशि के लोगों को अपने दोस्तों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। खान-पान का ख्याल रखें।

मीन राशि: आज का दिन नई जमीन से जुड़े निवेश करने के लिए अनुकूल है। मन अशांत रहेगा। दूसरों के सामने अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखेंगे तो बेहतर होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा।

यह भी पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर 2022: इन राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा ये सप्ताह

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / राशिफल 5 सितंबर 2022: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.