scriptआज इन छह राशियों की हर इच्छा होगी पूरी, आप भी जाने आपको क्या मिलेगा | Aaj ka rashifal Daily horoscope in hindi | Patrika News
राशिफल

आज इन छह राशियों की हर इच्छा होगी पूरी, आप भी जाने आपको क्या मिलेगा

आज गुरुवार को गजकेसरी योग के चलते मेष, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ तथा मीन राशियों को फायदा होगा

Dec 22, 2016 / 09:08 am

सुनील शर्मा

horoscope kundali

horoscope kundali

आज गुरुवार को गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के चलते मेष, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ तथा मीन राशियों को फायदा होगा। इन राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे तथा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। बाकी राशियों के लिए भी आज का दिन ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ेः शनि की साढ़ेसाती और दशा में करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

ये भी पढ़ेः अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भाग्य

मेष –
कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। संगति बदलें, सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।

वृषभ – प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन-जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन – सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर के नौकरो से परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ेः अब ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं, ऐसे सीखें खुद कुंडली देखना

ये भी पढ़ेः करोड़पति को कंगाल कर देती है ये चीजें, भूल कर भी न रखें पर्स में

कर्क –
जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वे यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

सिंह – जो लोग कला-लेखन से जुड़े हैं, वे ख्याति प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से वाकयुद्ध हो सकता है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने का मन हो रहा है।

कन्या – कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा जिससे रुके कार्यों में गति आएगी।

तुला – युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक – साझेदारी में लम्बे समय से आ रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने से चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

ये भी पढ़ेः लड़कों की 5 खूबियां जिन्हें देखते ही लड़कियां दोस्ती के लिए बेकाबू हो जाती है

ये भी पढ़ेः कौए और उल्लू से जुड़े ये शकुन-अपशकुन जानते हैं आप

ये भी पढ़ेः अमावस्या पर करें ये छोटा सा उपाय तो खुद चलकर घर आएगी लक्ष्मी

धनु –
किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताएं, अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।

मकर – परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेलजोल बढ़ेगा। अवकाश का पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे। निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

कुम्भ – व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद सम्भव है।

मीन – कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंध में सुधार के योग हैं। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मनमुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरुस्त होंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज इन छह राशियों की हर इच्छा होगी पूरी, आप भी जाने आपको क्या मिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो