14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka Sex Scandal: 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व PM के बेटे एचडी रेवन्ना

Karnataka Sex Scandal HD Revanna Kidnapping Case: सेक्स स्कैंडल और अपहरण के मामले में बेंगलुरु की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री के एचडी देवगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना को 14 मई तक जेल भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल और अपहरण कांड के आरोपी विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को 14 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही सत्र अदालत के समक्ष उनकी जमानत याचिका गुरुवार के लिए पोस्ट की गई है। एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी तीन बच्चों की मां एक महिला के अपहरण और अवैध रूप से बंधक बनाने से संबंधित मामले में हुई। पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर 66 वर्षीय रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी हुई।

प्रज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का लगा आरोप
एचडी रेवन्ना के बेटे हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-जद(एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धमकी और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाप और बेटे दोनों पर यौन प्रकरण में मामला दर्ज किया गया है।