scriptआज बना मृत्यु योग, फिर भी 12 में से 8 राशियों को होगा बड़ा फायदा | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News
राशिफल

आज बना मृत्यु योग, फिर भी 12 में से 8 राशियों को होगा बड़ा फायदा

आज मंगलवार को मृत्यु तथा व्यतिपात नामक दो अशुभ योग बन रहे हैं

Jan 03, 2017 / 08:43 am

सुनील शर्मा

horoscope kundali aaj ka rashifal

horoscope kundali aaj ka rashifal

आज मंगलवार को मृत्यु तथा व्यतिपात नामक दो अशुभ योग बन रहे हैं फिर भी आज का दिन 12 में से 8 राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा।

मेष – आज भौतिक सुख-साधनों का लाभ मिलेगा। कार्य सिद्धि से मन में उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज क्रोध की अधिकता रहेगी।

ये भी पढ़ेः एक कटोरी पानी से बदल जाएगी किस्मत, इस बात का ध्यान रखें

ये भी पढ़ेः घर से निकलते समय ध्यान रखें ये बात तो हर काम होगा पूरा, प्राप्त होगी लक्ष्मी

वृष –
अपने निर्णय खुद लें, दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें। आज संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में किए प्रयास सार्थक होंगे।

मिथुन – आपके कार्यों से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सतर्कता और समझदारी से कार्य करें। आपसी मामलों को स्वविवेक से हल करना होगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। संतान के साथ समय बीतेगा।

कर्क – दिन की श्रेष्ठता को समझें। बहनों से मन मुटाव हो सकता है। आज बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। आर्थिक निवेश की भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

सिंह – आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। माता-पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा। कार्यस्थल पर विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मांगलिक शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं।

ये भी पढ़ेः अगर आपके साथ भी होती हैं ये 10 बातें, तो भाग्य देगा आपका साथ

ये भी पढ़ेः घर की रसोई में रखें इन एस्ट्रो टिप्स का ध्यान, खुश हो जाएगी पत्नी

कन्या –
अपने व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। परिजनों का सहयोग आपको आगे बढऩे में सहायक होगा। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। दूसरों की देखादेखी नहीं करें।

तुला –
अपनों से बड़ों का आदर करें। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा के योग हैं। सोचे हुए काम बनेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी।

वृश्चिक – कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। स्वजनों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल सहायक होगा। व्यापार में नए अनुबंध अभी टालें। अध्यन में अवरोध होगा।

धनु – आपकी मेहनत और काम करने के तरीकों से आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। वाद-विवाद में विजय होंगे।

ये भी पढ़ेः हाथ के गुरु पर्वत से पता चलता है आप किस पोस्ट पर काम करेंगे, कैसा होगा घर-परिवार

ये भी पढ़ेः आप भी बनेंगे करोड़पति, अगर आपके हाथ में है ये निशान

ये भी पढ़ेः हाथ की सबसे छोटी अंगुली से पता चल जाते हैं आपके बड़े से बड़े सीक्रेट भी

मकर –
आज सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

कुंभ – आपके व्यवहार से परिजन दुखी होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आजीविका एवं सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

मीन – संतान के विवाह के लिए परेशान होंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें। दोस्तों के सहयोग से परेशानियां दूर होगी। व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज बना मृत्यु योग, फिर भी 12 में से 8 राशियों को होगा बड़ा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो