scriptआज का दिन इन राशियो के लिए रहेगा लकी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी | Aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi | Patrika News
राशिफल

आज का दिन इन राशियो के लिए रहेगा लकी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर बाद 2.29 तक, तदुपरान्त सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग है

Jul 28, 2017 / 09:28 am

सुनील शर्मा

shanivar ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, ma

shanivar ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, madhya pradesh patrika, patrika rashifal, zodiac in hindi, kundli jagran

हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र अंतरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.40 तक, तदुपरान्त चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर बाद 2.29 तक, तदुपरान्त सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

मेष
अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृषभ
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।

मिथुन
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

कर्क
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें।

सिंह
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है।

कन्या
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

तुला
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।

वृश्चिक
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु
क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा।

मकर
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है। मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी।

कुम्भ
जो करना चाहिए वो करिए, फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में नुकसान कर बैठेंगे। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन

कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम हैै। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का दिन इन राशियो के लिए रहेगा लकी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो