राशिफल

Horoscope Today 26 December: न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मुश्किल दिन, जानें कैसा रहेगा आज

सोमवार 26 दिसंबर का ज्यादातर राशि के लोगों के लिए सामान्य है। कुछ राशियों के लोगों पारिवारिक मोर्चे पर दिक्कत हो सकती है, वहीं कुछ राशियों के लिए खासा मुश्किल दिन है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम ला रहे हैं आज का राशिफल (Horoscope Today ), इससे जानें कैसा रहेगा आज का दिन।

Dec 25, 2022 / 03:49 pm

shailendra tiwari

आज का राशिफल

भोपाल. पं. व्यास का कहना है कि तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल देखें तो किसी के लिए आज का दिन पारिवारिक मोर्चे पर अच्छा रहेगा और किसी के लिए व्यावसायिक मोर्चे पर, किसी के लिए मुश्किल दिन भी है। कुल मिलाकर देखें तो सोमवार 26 दिसंबर विभिन्न राशि के जातकों के लिए मिलाजुला है।
तुला: आज के दिन विशिष्ट लोगों से मुलाकात तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। सोमवार 26 दिसंबर को इस राशि के जातक की किसी से दुश्मनी हो सकती है, प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

वृश्चिक: इस राशि के जातक को सोमवार के राशिफल के हिसाब से आलस्य त्यागने की जरूरत है। समय पर काम करने की जरूरत है। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। शत्रुओं के परास्त होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ेंः कोरोना का शनि कनेक्शन, कब आएगा पीक

धनु : इस राशि के जातक को सोमवार को आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है । विदेश जाने के योग बनेंगे। मुकदमें में विजयी होने की संभावना है।
मकर : इस राशि के जातक की आज के दिन पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इससे व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार को कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन आपके अनुकूल है, व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। इससे कीर्ति बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः इस दिन चंद्रमा रहेगा शनि के करीब, जानें बृहस्पति के पास कब पहुंचेगा

कुम्भ: 26 दिसंबर को कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ है। कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होने की संभावना है। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा खा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
मीनः आज के दिन मीन राशि के जातक कम बोलें और अच्छा बोलें, इसी में भलाई है । इस दिन सुख-समृद्धि बढ़ने की संभावना है। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 26 December: न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मुश्किल दिन, जानें कैसा रहेगा आज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.