राशिफल

आज बने दो उग्र योग, इन छह राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

आज गुरुवार को दो उग्र योग उत्पात तथा विष योग बन रहे हैं, आज जरा सी भी असावधानी इन लोगों के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है

Sep 22, 2016 / 08:52 am

सुनील शर्मा

weekly horoscope in hindi

आज गुरुवार को दो उग्र योग उत्पात तथा विष योग बन रहे हैं। इन योगों की वजह से मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, कुंभ तथा मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत परेशानी लेकर आएगा। आज जरा सी भी असावधानी इन लोगों के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। बाकी राशियों के लिए आज का दिन शुभ बितेगा और उनकी मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी।

ये भी पढ़ेः अगले 10 सैकेंड में आप भी जान सकते हैं, क्या है आपका भाग्य

ये भी पढ़ेः हनुमान प्रश्नावली से जानिए क्या लिखा है आपके भाग्य में


मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आप जो चाहते हैं, वह सब होगा। पहले अपनी आदतों को बदलें। कार्यस्थल पर अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा पर मेहनत अधिक करनी होगी। पारिवारिक समस्याओं का हल संतों के द्वारा होगा।

वृषभ (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
परिवार में चल रहे तनाव से क्रोध की अधिकता रहेगी। मन पसंद भोजन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति का निर्माण होगा। आज अनायास यात्रा योग हैं। निजी समस्या सुलझेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेः अभी आपके मन में क्या है, ये भी पता चलता है हाथ की इस रेखा से

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से पता चलता है, क्या लिखा है आपके भाग्य में


मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
सफलता से पराक्रम बढ़ेगा। कामकाज में बदलाव की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियो के कार्यो में व्यस्तता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी आर्थिक निवेश करने से पूर्व आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। वाहन सुख मिलने वाला है। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। लोग आपके भोलेपन का लाभ लेते हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा।

ये भी पढ़ेः हाथ की सबसे छोटी अंगुली से पता चल जाते हैं आपके बड़े से बड़े सीक्रेट भी

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके काम करने के तरीकों को बदलें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। किस समय कैसी बात करनी है, जरा सम्भलकर बोलें। बहनों के साथ सम्बन्ध कमजोर होंगे।

कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो)
आपसी विवादों को जग जाहिर न करें। कार्य स्थल पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः हाथ के गुरु पर्वत से पता चलता है आप किस पोस्ट पर काम करेंगे, कैसा होगा घर-परिवार

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से जानें, कितने वर्ष जिएंगे आप


तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। व्यापार व नौकरी में चल रहे षड्यंत्रों का शिकार होंगे। विरोधी पक्ष से सतर्क रहें। पड़ोसियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कई दिनों से रुका पैसा मिलेगा। आर्थिक कार्यों को आज टालें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अपनी जिम्मेदारी को समझें। व्यापार में हानि हो सकती है सतर्कता से काम करें। आर्थिक तंगी रहेगी। संतान पर ध्यान दें। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतःसावधान रहें।

मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। दोस्तों से लेन-देन के कारण संबंध कमजोर होंगे।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा)
परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संकट आ सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। पुरानी सोच को बदलें।

मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)
पिता से तालमेल न जमने से घर में तनाव रहेगा। सुसंगति से लाभ होगा। आर्थिक योग शुभ बन रहे हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। जल्दबाजी से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज बने दो उग्र योग, इन छह राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.