scriptAaj ka rashifal 19-01-2018 – आज का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी | Aaj ka Rashifal in hindi | Patrika News
राशिफल

Aaj ka rashifal 19-01-2018 – आज का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी

Aaj ka rashifal 19-01-2018 – आज का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी

Jan 19, 2018 / 05:10 am

मुकेश शर्मा

Rashifal 2018

Rashifal 2018

मेष – व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनो से संबध में कडवाहट आ सकती हे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

 

वृषभ – मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। संतो का सानिध्य मिलेगा।

 

मिथुन – आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।

 

कर्क – नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्व पूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

 

सिंह – अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं है। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मोज मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

 

कन्या – मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने क? योग ?? बन रहे है।

 

तुला – क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में है। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होगे।

 

वृश्चिक – पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधो में नजदीकियां आएगी। जीवन संगनी का साथ मिलेगा।

 

धनु – प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हे।

 

मकर – अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेगे।

 

कुम्भ – अपने कारोबार के विस्तार में लगे रहेंगे। संतान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर निर्णय ले। परिणय संबंध के कार्य से की गई यात्रा लाभदायक होगी।

 

मीन – जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचे। रुके कार्यो में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते है। पुराना लेनदेन होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka rashifal 19-01-2018 – आज का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो