राशिफल

Horoscope Today 27 january 2021: बुधवार का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, जाने सभी राशियों का हाल

आज देवी प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजा का विशेष दिन…

भोपालJan 26, 2021 / 05:18 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 27 january 2021

आज साल 2021 की तारीख 27 जनवरी को शुक्रवार Wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में भी बुध बुद्धि के कारक माने गए हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन की कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश जी हैं। आज चतुर्दशी तिथि 01:17 AM, Jan 28 तक उसके बाद पूर्णिमा रहेगी।

जानिए आज 27 जनवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 27 january 2021, Wednesday…

1. मेष राशि
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

2. वृषभ राशि
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।

3. मिथुन राशि
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

4. कर्क राशि
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव से दूरिया बढ़ सकती हैं। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। फालतू विवादों से दूर रहें।

5. सिंह राशि
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप दूसरे के मामलो न पड़ें वरना, नुकसान आप का ही होगा। न ही बिना मांगे अपनी राय किसी को न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

6. कन्या राशि
अपने विवेक से काम करें, आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

7. तुला राशि
कार्य स्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि
नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। बोलते कुछ हैं करते कुछ हैं उचित होगा पहले खुद समझें कि करना क्या है।
9. धनु राशि
आज किसी पर भी पैसों से सम्बंधित विश्वास न करें, धोखा होने के योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

10. मकर राशि
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा।

11. कुम्भ राशि
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्यागना पड़ सकता है।

12. मीन राशि
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर संयम रखें।

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 27 january 2021: बुधवार का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, जाने सभी राशियों का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.