scriptआज का राशिफल : श्री गणेश जी की कृपा से का दिन इन 7 राशियों के लिए दिन रहेगा खास, मिलेगा सितारों का साथ | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 30 september2020 | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल : श्री गणेश जी की कृपा से का दिन इन 7 राशियों के लिए दिन रहेगा खास, मिलेगा सितारों का साथ

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी…

भोपालSep 29, 2020 / 04:46 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 30 september2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 30 september2020

आज साल 2020 की तारीख 30 सितंबर को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्रापत है। इसे कुंडली में बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 30 September 2020…
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 12:25 AM, अक्टूबर 01 तक ) व दिन बुधवार ( 30 Sunday 2020, wednesday ) का है। इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र ( 03:15 AM, अक्टूबर 01 तक ) रहेगा।

30 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : –
: अमृत काल : 06:26 PM से 08:12 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : –
: रवि योग : 05:50 AM से 03:15 AM, अक्टूबर 01

30 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 16:10:00 से 16:57:42 तक
: राहुकाल – 11:47:38 से 13:17:05 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 30 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 30 September 2020, wednesday…

1. मेष राशि :-
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन, भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।

2. वृषभ राशि :-
रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लेकिन, किसी की सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करे, अन्यथा दोस्तों के साथ मन मुटाव हो सकता है।

3. मिथुन राशि :-
निवेश से लाभ होगा। लेकिन, कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

4. कर्क राशि :-
विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ‍कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। लेकिन ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुक्सान देती है।

5. सिंह राशि :-
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन, आपके अपने ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

6. कन्या राशि :-
आज आप अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संतान का ध्यान रखें।

7. तुला राशि :-
कार्यस्थल पर व्यस्तता के बीच जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि :-
पुराना धन मिलने की संभावना के बीच रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।

9. धनु राशि :-
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें ।अपने आप को संभाले संगती बदलें, और ध्यान रखें अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें।

10. मकर राशि :-
शत्रुओं की सक्रियता के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। थकान रहेगी। चिंता और तनाव रहेंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि के साथ ही कार्यसिद्धि भी होगी।

11. कुम्भ राशि :-
जल्दबाजी में हानि की संभावना के बीच वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

12. मीन राशि :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होने की संभावना के बीच आज आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल : श्री गणेश जी की कृपा से का दिन इन 7 राशियों के लिए दिन रहेगा खास, मिलेगा सितारों का साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो