scriptआज का राशिफल : हनुमान जी की आज इन राशियों पर रहेगी खास नजर | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 04august 2020 | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल : हनुमान जी की आज इन राशियों पर रहेगी खास नजर

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

भोपालAug 03, 2020 / 05:55 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 04august 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 04august 2020

आज अगस्त 2020 का चौथा दिन यानि 04 अगस्त 2020 को मंगलवार Tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। वहीं कुंडली में मंगल पराक्रम को कारक माना जाता है। इसका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमान जी हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 04 August 2020
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 09:54 PM तक फिर द्वितीया ) व दिन मंगलवार ( 04 August 2020, Tuesday ) का है। इस दिन श्रवण नक्षत्र ( 08:11 AM तक फिर धनिष्ठा ) रहेगा। आज श्रावण का आखिरी सोमवार व रक्षाबंधन का दिन है।

04 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त – 11:37 AM से 12:30 PM
: अमृत काल – 10:32 PM से 12:13 AM, अगस्त 05

04 अगस्त 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 06:19:32 से 07:12:30 तक
: राहुकाल – 15:22:28 से 17:01:47 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 04 अगस्त 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 04 August 2020, Tuesday

1. मेष राशि :-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। लेकिन, अपनी राय बिना मांगे किसी को न दें। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। सामाजिक समारोह में शामिल होगे।

2. वृषभ राशि :-
आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, वरना आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। आज आपको कारोबार विस्तार के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

3. मिथुन राशि :-
आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा,वहीं मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेगा। भाई बहनों से स्नेह मिलने के साथ ही कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे।

4. कर्क राशि :-
भूमि लाभ की संभावनाओं के बीच पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। साथ ही आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे।

5. सिंह राशि :-
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। अभी मन की बात कहना का समय नहीं है।

6. कन्या राशि :-
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पहले रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की की संभावना है।

7. तुला राशि :-
शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें।

8. वृश्चिक राशि :-
आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। क्योंकि वही होता है, जो भगवान् को मंजूर होता है।

9. धनु राशि :-
आज लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। संतान सुख संभावना के बीच किसी दूसरे के देखा देखी अपनाने से नुकसान हो सकता है।

10. मकर राशि :-
अपना व्यवहार और आचरण बदलें,अपनी भूल सुधारें लाभ होगा। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक रखें, लाभ होगा।

11. कुम्भ राशि :-
आज जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिमेदारी मिलने की संभवाना है। आप परिवार की खिलाफ भी जा सकते हैं। पैर में चोट लगने की संभावना।

12. मीन राशि :-
मजबूत आर्थिक पक्ष के बीच अपने कॅरियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल : हनुमान जी की आज इन राशियों पर रहेगी खास नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो