राशिफल

Horoscope Today 24 December: दुर्घटना से बचने के लिए इस राशि के व्यक्ति रहें सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

आप सोच रहे हैं कि शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा तो निश्चिंत हो जाइये उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाए हैं 24 दिसंबर का राशिफल (Horoscope Today)। इससे जान सकते हैं कि मेष, वृष, मिथुन,कर्क,, सिंह और कन्या राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा शनिवार (aaj ka rashifal) ।

Dec 23, 2022 / 02:06 pm

shailendra tiwari

आज का राशिफल

भोपाल. उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्यामनारायण का कहना है शनिवार का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद अच्छा है तो कुछ के लिए चिंताजनक है। किसी को सेहत को लेकर समस्या का सामना करना पड़ेगा तो किसी को व्यवसाय के क्षेत्र से राहत मिलेगी, इस तरह रहेगा सबका राशिफल (aaj ka rashifal)। वहीं किसी राशि के व्यक्ति को आज दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

मेषः पं. व्यास का कहना है कि मेष राशि के जातक के मन में शनिवार को प्रोफेशन में परिवर्तन करने की इच्छा उत्पन्न हो सकती है। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। इस दिन मेष राशि के जातक के पैर में दर्द हो सकता है, जिससे पूरे दिन परेशानी होगी। 24 दिसंबर को धैर्य से काम लें, आक्रोशित न हों वर्ना कार्य बिगड़ सकते हैं। इस दिन व्यय वृद्धि की आशंका है। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

वृषभः 24 दिसंबर को वृषभ राशि वालों के लिए व्यवसाय को ले कर यात्रा का योग बन रहा है। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिल सकते हैं। घर के किसी सदस्य की चिंता सताएगी, अस्वस्थ हो सकते हैं। बकाया वसूली की संभावना है, यात्रा लाभकारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Kanya Rashifal 2023: सफलता के लिए मंगल गोचर का करना होगा इंतजार, जानिए कैसा रहेगा साल

मिथुनः पं. व्यासका कहना है कि मिथुन राशि के लोग अक्सर नई योजना बनती हैं पर किसी वजह से उसे अमलीजामा नहीं पहना पाते। इससे परिवार में पूछ परख कम होने की संभावना है। हालांक पिता के साथ इन दिनों अच्छे संबंध हैं । शनिवार आपकी कार्यप्रणाली में सुधार लाएगा। इससे भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्कः कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करने की जरूरत है। कर्क राशि के जातक के लिए इस दिन किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी, आज का दिन निवेश के लिए आपके लिए शुभ है। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें और विवाद न करें।
ये भी पढ़ेंः शुक्र के राशि बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, ऐसे चमकेगी किस्मत

सिंहः इस राशि के जातक पर दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलने का योग है। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही शनिवार को सिंह राशि के जातक को विवाद से बचने की जरूरत है। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध हो सकता है।

कन्याः इस राशि के जातक का स्वभाव ऐसा होता है कि ये लोग किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि वैवाहिक यात्रा सफल रहने का योग है और गृहस्थ सुख मिलने की संभावना है पर इस राशि के जातको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 24 December: दुर्घटना से बचने के लिए इस राशि के व्यक्ति रहें सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.