scriptAaj Ka Rashifal-18 November 2021: कुंभ राशि वालों के लिए राहत का समय | Aquarius horoscope today 18 november 2021 | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal-18 November 2021: कुंभ राशि वालों के लिए राहत का समय

कुंभ राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?

Nov 17, 2021 / 04:05 pm

दीपेश तिवारी

aquarius.jpg

राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं। ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं।

वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 18वें दिन कुंभ का राशिफल क्या कहता है?

आज कुंभ का राशिफल:
लंबे समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा। आर्थिक शारीरिक पीड़ा से राहत मिलेगी। संतान सुख के साथ ही आज की यात्रा सुखद रहेगी। न्याय पक्ष मज़बूत होगा।

ऋण चुकाने के लिए अपने वित्त का अच्छी तरह से प्रबंध करें। आपमें से कुछ को आज कोई महंगा उपहार मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर, आपकी तैयारी आपको अपने सपने को प्राप्त करने में मदद करेगी। उचित होगा कि चीजों पर अपनी पकड़ मजबूत रखें, क्योंकि कोई आपको दरकिनार करने का प्रयास कर सकता है। काम के मोर्चे पर किसी चीज को लागू करने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है।

शुभ रंग : बैंगनी

भाग्यशाली वर्णमाला: ट

शुभ अंक: 8, 18

अनुकूल सलाह : सोच समझकर निर्णय लें।

ऐसे समझें:
कुंभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal-18 November 2021: कुंभ राशि वालों के लिए राहत का समय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो