scriptआज का वीडियो राशिफल : सोमवार का दिन कैसा है आपकी राशि के लिए? जानिये यहां | astrological video 16 november 2020 aaj ka video horoscope rashifal | Patrika News
राशिफल

आज का वीडियो राशिफल : सोमवार का दिन कैसा है आपकी राशि के लिए? जानिये यहां

आज 16 नवंबर 2020 को सोमवार ( Monday ) का दिन…

Nov 16, 2020 / 08:49 am

दीपेश तिवारी

astrological video 16 november 2020 aaj ka video horoscope rashifal

Trending video Horoscope Today : 16 november 2020, Today Monday, aaj ka horoscope in hindi

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 07:06 AM तक / द्वितीया 03:56 AM नवंबर 17 तक) व दिन सोमवार ( 16 november 2020, Monday ) का है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र ( 02:37 PM तक फिर ज्येष्ठा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 16 november 2020, Monday…

1. मेष राशि – विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

2. वृषभ राशि – भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

3. मिथुन राशि – नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे।इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

4. कर्क राशि – समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर उन्हें पूर्ण करने की प्लानिंग बना लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

5. सिंह राशि – अपनी आदतों को बदले और प्रयास करें कि जो भी फैसला ले उस पर कायम रहें। सन्तान से मनभेद के बीच रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

6. कन्या राशि – अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव की संभावना के बीच व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

7. तुला राशि – सोचे कार्य समय पर पूर्ण हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। नौकरी में भागदौड़ के बीच घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। दान धर्म कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि – नए वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरो के झंझटों में न पड़े। परिवारिक कार्यकर्मो में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि – आज अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा।किसी की सुनी सुनाई बातो पर विश्वास न करें। संतान सुख के चलते परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।

10. मकर राशि – प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।

11. कुम्भ राशि – अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

12. मीन राशि – कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव के बीच नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि की संभावना के साथ ही आज निवेश में जोखिम न उठाएं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का वीडियो राशिफल : सोमवार का दिन कैसा है आपकी राशि के लिए? जानिये यहां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो