ग्रहों की गणना इस सप्ताह (10 may to 16 may 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)
इस दौरान आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आप किसी एक निर्णय को लेकर स्थिर नहीं रह पाऐंगे। जिसके कारण आपकी क्षमताओं को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। जिसके बाद आप अपने विवेक व साहस से स्थितियों पर नियंत्रण पा सकते हैं।
सही गलत का चुनाव नहीं कर पाने के कारण आपको कारोबार में धन के लेन देन में अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। आपके प्रयासों के चलते इस दौरान धन वृद्धि की भी संभावना है। इस संबंध में आपको किसी व्यक्ति की मदद प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सप्ताह के उत्तरार्द्ध में अचानक से लाभ मिल सकते हैं।
कुल मिलाकर कार्य से संबंधित कुछ परेशानियों के बीच इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको हर कार्य समझदारी के साथ करना होगा। वहीं इस समय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियों के बीच व्यवसाय में अधिक निवेश से अभी बचना होगा।
ये समय सुखद रह सकता है, लेकिन ध्यान रहे प्रेम संबंधों को लेकर किसी के बहकावे में न आएं। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। जरूरत पड़ने पर रिश्तेदारों का भी भावनात्मक सपोर्ट आपको मिलेगा। खान पान पर विशेष ध्यान दें।
इस सप्ताह सेहत में जरा सी भी दिक्कत होने पर बिना इंतजार किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। चोट की संभावना के बीच किसी की राय आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। उपाय: भगवान शिव की हर रोज पूजा करें।
लकी दिन: मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार।