scriptAaj Ka Rashifal – 01 November 2021: मकर राशि वालों को शुभ एवं अनुकूल समाचार मिलेंगे | Capricorn Horoscope Today 01 November 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: मकर राशि वालों को शुभ एवं अनुकूल समाचार मिलेंगे

Published: Oct 31, 2021 08:36:14 pm

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

capricorn_1.jpg
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन मकर का राशिफल क्या कहता है?
आज मकर का राशिफल:

आज आपके सामने व्यापार और नौकरी को लेकर कुछ नए विचार आ सकते हैं। जिनकी मदद से जहां एक ओर पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बनेंगे वहीं आपकी शक्ति के स्तर में भी बदलाव आ सकता है। ऐसे में व्यापार में कार्य के विस्तार के बीच शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। जॉब में लाभ की स्थिति बनेगी तो वहीं पुरानी परेशानियां खत्म होने से स्थिति अनुकूल हो सकती हैं। सेहत भी आज ठीक रहेगी। लेकिन, आज के दिन किसी पर भी अंध भरोसा न करें। साथ ही व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों से सावधान रहते हुए वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज आपके लिए हरा व नीला रंग शुभ है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो