राशिफल

Saptahik Rashifal (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021): मकर राशि से मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

: जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…
: कैसा रहेगा आपके लिए 26 जुलाई से 01 अगस्त 2021 का समय?

Jul 27, 2021 / 10:33 am

दीपेश तिवारी

जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मकर राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

: मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह भूमि मकान से जुड़े निवेश पर प्लानिंग बन सकती है। वहीं इस दौरान तनाव को खुद से दूर रखना होगा। इस समय लक्ष्य पर निगाह बनाए रखना व मेहनत ही आपको सफलता दिलाती दिख रही है।
यदि कोई व्यापार करने का मन है तो नई साझेदारी बहुत सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जहां इस समय कई चुनौतियों से जुझते दिख रहे हैं, वहीं सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए उचित रहेगा कि वे अहम के कारण टकाराव से बचें। परिवहन से जुड़े व्यापारियों को इस समय लाभ मिल सकता है, लेकिन आलस्य से बचना होगा।

उपाय : हनुमानाष्टक का पाठ करें।

 

: कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखेंं। साथ ही कार्यालय में भी सहयोगियों का सम्मान बना कर चलें। इस समय सहयोग से किया गया कार्य आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा।

Must Read- Weekly Rashifal (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021): तुला राशि से धनु राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

इस दौरान आलस्य से बचने के साथ ही विवादों से भी दूरी बनाए रखनी होगी। नौकरी पेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बढ़ौतरी होने की संभावना के बीच आपको मित्रों से मदद की आवश्यकता हो सकती है। वनस्पति से जुड़े कार्य करने वाले लोग इस समय मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं सेहत के मामले में तनाव या सिरदर्द आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय : माता काली की पूजा करें।

Must Read- Weekly Horoscope (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए क्या कहते हैं इस सप्ताह के ग्रह?
6. मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह दिमाग में बेवजह की बातों को स्थान न बनाने दें। सेहत से लापरवाही भारी पड़ सकती है। उचित होगा तनाव से बचते हुए चिंता को खुद से दूर रखें।
नौकरी पेशा लोग इस समय अपनी वाणी को संयमित रखें। बड़े व्यवसायी इस समय अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार कर सकते हैं, जिससे सप्ताह के बीच में उन्हें मुनाफा होने की भी संभावना है। मीन राशि वाले इस समय सेल्फ डेवलपमेंट पर ध्यान दें। वहीं युवा इस समय कानून को कमजोर समझने की गलती न करें, अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं।

उपाय : रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें।

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021): मकर राशि से मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.