scriptDaily Horoscope 13 April: शनिवार को मिथुन राशि वालों को पदोन्नति, व्यापार में लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य | Daily Horoscope 13 April 2024 Aaj Ka Rashifal On Saturday surya rashi parivartan in navratri Gemini zodiac will get promotion read future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Daily Horoscope 13 April: शनिवार को मिथुन राशि वालों को पदोन्नति, व्यापार में लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

Daily Horoscope 13 April: नवरात्रि का पांचवां दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन स्कंदमाता की पूजा होगी, साथ ही सूर्य राशि परिवर्तन होगा। इस विशेष दिन शनिवार 13 अप्रैल के लिए दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशखबरी मिलेगी। बाकी राशियों का क्या हाल रहेगा, करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 April)

Apr 13, 2024 / 08:02 am

Pravin Pandey

daily_horoscope_13_april_2024.jpg

नवरात्रि के पांचवें दिन आज का राशिफल 13 अप्रैल शनिवार 2021


शनिवार को मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
daily_horoscope_mesh_rashi.png

दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

daily_horoscope_vrishabh_rashi.png

शनिवार 13 को दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ होगा। प्रभावी वातावरण आपके लिए रहेगा।
daily_horoscope_mithun_rashi.png

आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा, जिससे प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

daily_horoscope_kark_rashi.png

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बितेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है।
daily_horoscope_leo_zodiac.png

शनिवार 13 अप्रैल को परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
daily_horoscope_kanya_rashi.png

आज का राशिफल के अनुसार 13 अप्रैल शनिवार को तुला राशि वालों के लिए भवन भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम होगा।
daily_horoscope_tula_rashi.png

ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते हैं। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रूझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी से आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा।

daily_horoscope_vrishchik_rashi.png

करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम रहेगा, संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।
daily_horoscope_dhanu_rashi.png

संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

daily_horoscope_makar_rashi.png

अपनी सोच बदलें स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।
daily_horoscope_kumbh_rashi.png

अपनों से मनमुटाव तनाव बढ़ा सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
daily_horoscope_meen_rashi.png

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Daily Horoscope 13 April: शनिवार को मिथुन राशि वालों को पदोन्नति, व्यापार में लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो