scriptAaj Ka Rashifal – 18 November 2021: मिथुन वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी | Gemini horoscope today 18 november 2021 | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 18 November 2021: मिथुन वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी

मिथुन राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?

Nov 17, 2021 / 02:36 pm

दीपेश तिवारी

gemini.jpg
राशिचक्र में मिथुन तीसरी राशि है और इस राशि के कारक ग्रह बुध हैं। ज्योतिष में इस राशि के जातकों के स्वभाव को काफी अलग माना जाता है।माना जाता है कि ये गर्मी में लगातार ऊपर नीचे होता रहता है। वहीं इस राशि के जातक दूसरों की मन की बातें पढ़ने की क्षमता भी इनमें होती है। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 18वें दिन मिथुन का राशिफल क्या कहता है?
आज मिथुन का राशिफल:
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। समाज में लोग आपकी निंदा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
एक सौदे में आकर्षक कमीशन आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है। जीवन का एक अच्छा चरण जल्द ही शुरू हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन की संभावना। पेशेवर मोर्चे पर कुछ नया हो रहा है जो रोमांचक साबित होगा। दूसरों के साथ अच्छा सहयोग आपके कार्यस्थल को खुशहाल जगह बना सकता है।
शुभ रंग : सफेद

भाग्यशाली वर्णमाला: स

शुभ अंक: 7, 14

अनुकूल सलाह: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

ऐसे समझें:
मिथुन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal – 18 November 2021: मिथुन वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो