6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशील मोदी ने क्यों बीच में छोड़ दी थी M.Sc की पढ़ाई, जानिए 

सुशील मोदी काफी-पढ़े लिखे नेता हैं। लेकिन राजनीति में आने के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

2 min read
Google source verification

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा में अहम भूमिका निभाने वाले नेता सुशील कुमार मोदी का बीते रोज देहांत हो गया। वे लंबे वक्त से कैंसर से ग्रस्त थे। सुशील मोदी की गिनती ऐसे नेताओं में होती थी जो काफी पढ़े लिखे थे। 

हालांकि, उनके निजी में कुछ ऐसा हुआ जिससे प्रभावित होकर उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी। सुशील मोदी ने पटना विश्वविद्यालय के पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी में बीएसई की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने इसी विषय में एमएसई की पढ़ाई शुरू कर दी। 

सुशील मोदी उस दौरान देश की राजनीति से काफी प्रभावित थे। साल 1975 में जब जेपी आंदोलन शुरू हुआ तो वो उससे जुड़ गए। इसके बाद जेल की हवा भी खानी पढ़ाई। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी वजह से उनकी पढ़ाई भी बीच में छूट गई।